करवाचौथ : अलग-अलग शहरों में चांद के निकलनें में समय का अंतर
नई दिल्ली : देशभर में आज करवाचौथ का त्यौहार मनाया जा रहा है। आज के दिन सभी सुहागिनें अपने पति की लंबी उंम्र और स्वास्थय आयु की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखती है।इस व्रत में महिलाएं माता गौरी और भगवान शंकर से अपने पति की लंबी आयु और सुख जीवन के लिए कामना करती है। करवा चौथ में चांद का विशेष महत्व होता है। करवा चौथ की रात को सभी सुहागिन महिलाओं को चांद के दीदार का इंतजार रहता है, क्योंकि चांद के देखने के बाद ही निर्जला व्रत टूटता है।
भगवान नारदपुराण के अनुसार महिलाएं वस्त्राभूषणों से विभूषित हो सांयकाल में भगवान शिव-पार्वती, स्वामी कर्तिकेय,गणेश एवं चंद्रमा का विधिपूर्वक पूजन करते समय यह कहना चाहिए कि मेरे द्वारा पूर्व के जन्मों में किए गए पापों को क्षमा करें। मेरे परिवार में सुख शांति का वास रहे। मां पार्वती उन सभी महिलाओं को सदा सुहागन होने का वरदान देती हैं। पति को भी चाहिए कि पत्नी को लक्ष्मी स्वरूपा मानकर उनका आदर-सम्मान करें, क्योंकि एक दूसरे के लिए प्यार और समर्पण भाव के बिना यह व्रत अधूरा है।
दिल्ली की अगर बात की जाए तो दिल्ली में करवा चौथ रात 17 अक्टूबर चांद रात के 8 बजकर 16 मिनट पर निकलेगा। हालांकि अलग- अलग शहरों में चांद के निकलने में थोड़ा बहुत अंतर हो सकता है। देश के प्रमुख शहरों में अलग-अलग समय पर होंगे चांद के दर्शन…
शहर | समय |
दिल्ली | 8 बजकर 16 मिनट पर |
नोएडा | 8 बजकर 16 मिनट पर |
मुंबई | 8 बजकर 50 मिनट पर |
जयपुर | 8 बजकर 25 मिनट पर |
देहरादून | 8 बजकर 10 मिनट पर |
लखनऊ | 8 बजकर 04 मिनट पर |
शिमला | 8 बजकर 12 मिनट पर |
गांधीनगर | 8 बजकर 44 मिनट पर |
इंदौर | 8 बजकर 32 मिनट पर |
भोपाल | 8 बजकर 25 मिनट पर |
अहमदाबाद | 8 बजकर 45 मिनट पर |
कोलकाता | 8 बजकर 40 मिनट पर |
पटना | 7 बजकर 48 मिनट पर |
प्रयागराज | 8 बजकर 02 मिनट पर |
कानपुर | 8 बजकर 07 मिनट पर |
चंडीगढ़ | 8 बजकर 14 मिनट पर |
लुधियाना | 8 बजकर 17 मिनट पर |
जम्मू | 8 बजकर 18 मिनट पर |
बंगलूरू | 8 बजकर 40 मिनट पर |
गुरुग्राम | 8 बजकर 17 मिनट पर |
असम | 7 बजकर 22 मिनट पर |