भारत पर चक्रवाती तूफ़ान Amphan का ख़तरा , आठ राज्यों में हाई अलर्ट
देशव्यापी लॉकडाउन और कोरोना वायरस महामारी के बीच मौसम विभाग ने आठ राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश में भरी बारिश की सम्भावना जताई है।मौसम विभाग के अनुसार है कि कल शाम (16 मई) को बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान एम्फन (Amphan) आएगा, जिसके चलते अंडमान निकोबार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश हो सकती है। इस चक्रवाती तूफान के चलते देश के आठ राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग ने अलर्ट किया है कि ,अंडमान निकोबार द्वीप समूह में आज और कल भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा ओडिशा के तटीय इलाकों और पश्चिम बंगाल में भी कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भी चक्रवाती तूफान एम्फन को लेकर अलर्ट जारी किया गया ,राज्य के तटीय इलाकों में आगे 2-3 दिनों में भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।
दिल्ली में ओले
इससे पहले राजधानी दिल्ली समेत कई क्षेत्रो में भरी बारिश और ओले पड़े थे। राजधानी दिल्ली में गुरुवार को आंधी व बारिश हुई थी जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बिहार, बंगाल, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी आंधी, तूफान, ओलावृष्टि के साथ बारिश होने की संभावना है।
इन राज्यों को भी किया गया अलर्ट
मौसम विभाग ने सचेत किया है कि ‘इस समय देश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है। इसके कारण देश के पहाड़ी क्षेत्रों जैसे, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के साथ ही पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी मौसम बिगड़ सकता है। इन राज्यों के लिए ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया है। और लोगों से सतर्क रहते हुए घरों से बाहर नहीं निकलने की स्पष्ट चेतावनी दी गई है।
इन क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में आज और कल वहीं तटीय ओडिशा के कुछ हिस्सों में मंगलवार को तथा पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर अगले हफ्ते बुधवार को भारी बारिश की संभावना है। वहीं शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली व आस-पास के कई हिस्सों में धूल भरी हवा के साथ बारिश की संभावना जताई है।
मछुआरों को भी किया सतर्क
मौसम के इस बगड़ाते हालात को देखते हुए आईएमडी ने मछुवारों के लिए भी निर्देश दिया है कि “तमाम तटों के लिए मछुआरों को भी सतर्क किया है और कहा है कि जो लोग इन क्षेत्रों में समुद्र तट से बाहर हैं उन्हें कल तक तटों पर लौटने की सलाह दी जाती है। आगे के लिए भी उन्हे आगाह किया गया है। मछुआरों को बंगाल की खाड़ी के दक्षिण और सेंट्रल इलाके के समुद्र में ना जाने की सलाह दी गई है। साथ ही जो मछुआरे समुद्र के इन इलाकों में गए हैं, उन्हें भी तुरंत वापस लौट आने के निर्देश दिए गए हैं”