Anand Mahindra: इस समय इजराइल और ईरान के बीच जंग छिड़ गई है।पूरी दुनिया की नजर अभी इसपर ही टिकी हुई है।इसी बीच महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा को कुछ ऐसा दिख गया कि वह इसकी प्रशंसा करने से खुद को रोक ही नहीं सके।
नमिता] Anand Mahindra: इस समय इजराइल और ईरान के बीच जंग छिड़ गई है।पूरी दुनिया की नजर अभी इसपर ही टिकी हुई है।इसी बीच महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा को कुछ ऐसा दिख गया कि वह इसकी प्रशंसा करने से खुद को रोक ही नहीं सके। उन्होंने सोशल मीडिया पर जाकर लिख दिया कि हमें भी इस सिस्टम की सख्त जरूरत है।
इस एयर डिफेंस सिस्टम की आनंद महिंद्रा ने की तारीफ
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आनंद महिंद्रा ने एक पत्रकार को जबाव देते हुए लिखा कि इजराइल के पास आयरन डोम से भी ज्यादा डिफेंस सिस्टम मौजूद हैं। उनके पास लंबी दूरी तक इंटरसेप्ट करने वाला सिस्टम डेविड स्लिंग है। इसके अलावा उनके पास एरो 2 और 3 सिस्टम भी हैं। इसके अलावा उन्होंने आयरन बीम भी विकसित की है, जिसके जरिए लेजर निकलते हैं।