जनतंत्र डेस्क 15 November: हिन्दू धर्म में किसी भी विशेष कार्यक्रम को करने से पहले शुभ मुहूर्त देखा जाता हैं चाहे कोई नया व्यवसाय शुरू करना हो या शादी-विवाह जैसे मंगल कार्य हो या फिर कोई विशेष त्यौहार, व्रत, उत्सव व समारोह। आइये जानते हैं ज्योतिर्विद आचार्य प्रमोद मिश्रा जी से आज 15 नवंबर (सोमवार) के पंचांग के ज़रिए आज की तिथि का हर एक शुभ मुहूर्त और अशुभ समय।
15 November: अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 11:43 से 12:27 तक
राहुकाल – प्रातः 08:04 से 09:25 तक
दिशाशूल – दक्षिण दिशा (यदि आवश्यक हो तो मिश्री का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें)
15 November: आज का राशिफल
राशि फलादेश मेष :- (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। थकान रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। भूमि, आवास की समस्या रह सकती है। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेगा।
राशि फलादेश वृष :- (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। समाज में प्रसिद्धि के कारण सम्मान में बढ़ौत्री होगी।
राशि फलादेश मिथुन :- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय काम बनेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता रहेगी। जोखिम न उठाएं। संतान से मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति की संभावना है।
राशि फलादेश कर्क :- (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। अपनी बुद्धिमत्ता से आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे।
राशि फलादेश सिंह :- (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य पर व्यय होगा। विवाद न करें। यात्रा में अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें।
राशि फलादेश कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय बढ़ेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करना चाहिए।
राशि फलादेश तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
दूसरों से अपेक्षा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। थकान रहेगी। जोखिम न लें। विवाद से बचें। राजकीय सहयोग मिलेगा एवं इस क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे।
राशि फलादेश वृश्चिक :- (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
लेन-देन में सावधानी रखें। विवाद न करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग आएंगे। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाए रखें। समय ठीक नहीं है।
राशि फलादेश धनु :- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। कामकाज में धैर्य रखने से सफलता मिल सकेगी। योजनाएं फलीभूत होंगी।
राशि फलादेश मकर :- (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
नए अनुबंध होंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। झंझटों में न पड़ें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। कार्य की प्रवृत्ति में यथार्थता व व्यावहारिकता का समावेश आवश्यक है।
राशि फलादेश कुंभ :- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न लें। व्यावसायिक चिंता दूर हो सकेगी।
राशि फलादेश मीन :- (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बुद्धि एवं तर्क से कार्य में सफलता के योग बनेंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है।