मेष राशि
गणेश जी कहते हैं कि मेष राशि के जातकों के संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। इसी के साथ शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में अधिक परिश्रम करना होगा। आज आपको थोड़ा बुरा लग सकता है, क्योंकि आप अपने परिवार जनों के साथ किसी यात्रा पर नहीं जा पाएंगे।
वृष राशि
वृष राशि के लोग पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। हफ्ते भर से चली आ रही बहस और तनाव से आप खुद को थका हुआ सा पाएंगे। वाणी पर संयम रखें।
मिथुन राशि
इस राशि के जातक स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। रिश्तों में निकटता आएगी। आज आपका कोई मित्र आपसे मदद मांग सकता है। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों की जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा, लेकिन आज दिन भर असंतुष्टी की भावना बनी रहेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को उच्च अधिकारी या राजनेता का सहयोग मिलेगा। भावुकता पर नियंत्रण रखें। आप में से वो लोग जो अपने परिवार से दूर रह रहे थे अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। अपने प्रियजनों को कुछ भी उल्टा- सीधा कहने से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।
तुला राशि
गणेश जी के अनुसार, किसी कार्य के संपन्न होने से आपमें आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को केमद्रुम योग व्यावसायिक तनाव दे सकता है। छोटी-छोटी बातों पर उत्तेजित न हों और न ही सहकर्मियों के मामलों में हस्तक्षेप करें। लंबे समय से लटका हुआ कोई कानूनी मुद्दा आज आपके हक में रहेगा।
धनु राशि
धनु राशि वालों को जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आप अपने भीतर की राह को जानना चाहेंगे।
मकर राशि
इस राशि के लोगों के किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। अगर आप अपनों के साथ कहीं बाहर जाने की सोच रहे हैं तो इसके लिए ये सही समय है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। आज आप इस स्थिति में होंगे कि अपने जरूरतमंद दोस्त की बात सुन कर उसकी मदद कर सकें।
मीन राशि
मीन राशि वालों का पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्तता आएगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।