नई दिल्ली: देसी क्वीन के नाम से मशहुर सपना चौधरी को कौन नहीं जानता। नाम सुनते ही आपके जुबान पर उनके कई गाने आ जाते होंगे। चौधरी अपने गानों और ठुमकों से दर्शकों को दिवाना बना देती हैं। अपने देशी हरियाणवी डांस के चलते सपना आज भी लोगों के दिलों में जगह बनाई हुई हैं।
https://twitter.com/_sapnachoudhary/status/1332743724229566464?s=20
सपना चौधरी
साथ ही डांसिंग क्वीन सपना समाज से जुड़े मुद्दों पर भी खुलकर लिखती और बोलती हैं। फैंस की माने तो सपना स्टेज पर अपने डांस परफॉर्मेंस से आग लगा देती हैं। लोग दूर-दूर से उनके डांस परफॉर्मेंस देखने के लिये पहुंचते हैं। सपना आज जिस मुकाम पर हैं। यहां तक पहुंचने के लिये उन्होंने कड़ी मेहनत की है।
सपना ने पहला डांस परफॉर्मेंस ‘सॉलिड बॉडी‘ पर किया था। सपना का पहला डांस परफॉर्मेंस पूरे देश में वायरल हुआ था। जिसके बाद सपना को अपनी पहचान मिली थी। आपको बता दें की अपने पहले गाने से फेमस होने के बाद भी सपना ने ड़ास में अपना करियर बनाना ठीक समझा।
https://twitter.com/_sapnachoudhary/status/1143356121882587136?s=20
वहीं आज सपना हरियाणा की स्टेज परफॉर्मेंस में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली स्टार मानी जाती हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सपना स्टेज परफॉर्मेंस करने के लिए 20 से 25 लाख फीस चार्ज करती हैं।