जनतंत्र डेस्क: Puneeth Rajkumar Death: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले एक्टर पुनीत राजकुमार का शुक्रवार को निधन हो गया है। दरअसल, उन्हें सुबह 11.40 बजे सीने में दर्द उठने के बाद बेंगलुरु के अस्पताल में एडमिट कराया गया था जहां उन्होंने अपनी आखरी सांसे ली। 46 साल की उम्र में ये एक्शन हीरो जिंदगी की जंग से हार गया। उनके निधन की जानकारी मिलते ही सिनेमा जगत में ही नहीं बल्कि खेल दुनिया में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उनकी असमय और अचानक मौत की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हिला दिया है।
चिरंजीवी ने ट्वीट कर जताया दुःख
वहीं, उनके निधन पर साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज़ अभिनेता चिरंजीवी समेत बॉलीवुड फिल्ममेकर बोनी कपूर तक ने शोक व्यक्त किया है। चिरंजीवी ने एक्टर पुनीत के निधन पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘शॉकिंग, दिल तोड़ देने वाली घटना, पुनीत राजकुमार बहुत जल्दी चले गए। आपकी आत्मा को शांति मिले। परिवार के लिए मेरी गहरी संवेदना। कन्नड़ सिनेमा के लिए ये एक बड़ी क्षति है । इस दुखद नुकसान का सामना करने के लिए सभी को शक्ति मिले’।
राजकुमार की मौत पर सदमे में सेलेब्स
वहीं साउथ एक्टर महेश बाबू ने लिखा, ‘शॉक्ड, गहरा दुख हुआ। उनके परिवार और प्रियजनों को मेरी संवेदनाएं। मैं उनसे मिला हूं वो बहुत ही विनम्र इंसान थे।’ फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने लिखा, ‘चौंकाने वाली त्रासदी है। पुनीत राजकुमार की अचानक मौत, ये काफी डरावना है। ये एक भयानक सच है कि हम में से कोई भी कभी भी इस दुनिया को अलविदा कह सकता है। इसलिए, जीवन को फास्ट फोरवर्ड मोड पर जीना सबसे अच्छा है।’
यह भी पढ़े:-Aryan Khan Bail Plea: आर्यन की जमानत पर बहन सुहाना समेत एक्टर सोनू सूद का आया रिएक्शन
बोनी समेत कई सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि
वहीं, बॉलीवुड इंडस्ट्री के डायरेक्टर बोनी कपूर ने एक्टर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, ‘पुनीत के अचानक निधन की खबर से गहरा सदमा। एक पावरफुल एक्टर, जो लोगों का दिल अपनी एक्टिंग और काम से जीत लेता था। उनके परिवार को संवेदनाएं’ इसके अलावा उनके निधन पर जूनियर एनटीआर और दलकीर जैसे एक्टर्स ने भी दुख जताया है।
खबर देश से: फेसबुक नहीं.. अब मेटा.. | Facebook Name Changed | Meta | Mark Zuckerberg | JTV