जनतंत्र डेस्क, Bollywood: बॉलिवुड स्टार सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन वे पैसे कमाने के मामले में पति सुनील शेट्टी से भी आगे हैं। माना शेट्टी एक सफल बिजनेस वुमन हैं। मुंबई में माना काफी फेमस पर्सनैलिटी हैं। बिजनस के साथ साथ माना एनजीओ भी चलाती हैं साथ ही सोशल वर्क में भी बेहद सक्रिय नजर आती हैं।
माना शेट्टी के बिजनेस की बात करें तो शेट्टी फैमिली की सबसे ज्यादा इनकम माना शेट्टी के काम-धंधों से ही होती है। माना अपने पति सुनील श्टेटी के साथ रीयल एस्टेट फर्म चलाती हैं जिसका नाम S2 रियलिटी ऐंड डिवेलपर्स है। इस फर्म के जरिये माना ने मुंबई में 21 शानदार लग्जरी विला बनाए हैं। यह हर एक लग्जरी विला 6500 स्केवयर फीट में फैली हुई है। इन विला में सभी आधुनिक सुख-सुविधा के साथ बेहद लग्जरी इंटीरियर और फर्नीचर का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, माना शेट्टी ‘सेव द चिल्ड्रन’ नाम की एनजीओ से जुड़ी हुई हैं जो गरीब बच्चों की भलाई के लिए काम करती है।
महिलाओं और गरीबों की मदद को हमेशा आगे
माना शेट्टी सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। चैरिटी के लिए वे फंड रेजिंग इवेंट्स जैसे कार्यक्रम भी करती हैं। इसके साथ ही माना एग्जीबिशन भी लगाती हैं जिससे इकट्ठा हुआ पैसा गरीब जरूरतमंद महिलाओं के काम आता है। पैसे कमाने और लोकप्रियता में माना शेट्टी हमेशा टॉप पर रहती हैं। यही वजह है कि माना को ‘लेडी अंबानी’ भी कहा जाता है। शेट्टी फैमिली के बिजनेस की बात करें तो फिल्मों के साथ साथ प्रॉडक्शन हाउस, बुटीक, रियल एस्टेट और रेस्तरां जैसे बिजनेस शामिल हैं।