छोटे परदे के ‘प्रेम प्रतीक’ बने इस कपल का ब्रेकअप ! जान कर दंग रह जायेंगे आप
छोटे पर्दे पर हर रोज रिश्ते बनने और बिगड़ने की खबर आम है लेकिन यहां बात ऐसे कपल की है जो प्रेम पाठ के लिए जाने जाते हैं। जब एक लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहा कपल अलग होता है तो हर कोई फैंस चौंक जाता है। ऐसा हीं एक कपल जो अपने प्यार को लेकर अलग हो गया है। खबर है कि टीवी के पॉपुलर कपल्स में से एक करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर के रिश्ते में सब कुछ ठीक है और उन्होंने अलग होने का फैसला ले लिया है।
अनुषा और करण के रिश्ते में खटाश
सालों से छोटे परदे पर प्रेम का पाठ पढ़ाने वाले अनुषा और करण के रिश्ते में खटाश आ गई है। अनुषा और करण के रिश्ते में परेशानी चल रही हैं जिस कारण से दोनों अलग हो गए हैं। ये कपल काफी सालों से लिव इन में रहा था। इसके अलावा यदि फैंस की बात करें तो ये कपल अपने इस प्रेम के कारण फैंस के करीब था।
सोशल मीडिया पर रहते थे एक्टिव
दोनों को देखकर फैंस को ये भी लगता था कि इन दोनों ने शादी कर ली है। करण और अनुषा सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं। दोनों ही एक दूसरे के साथ फोटो और वीडियो खूब साझा करते हैं। लेकिन इन दिनों दोनों की ही इन एक्टिविटीज परर विराम लगा हुआ है। करण और अनुषा दोनों ही कई दिनों से ना ही एक दूसरे के साथ कोई तस्वीर साझा कर रहे हैं और तो और ना ही साथ में दिखाई दे रहे हैं।
करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर के रिश्ते में सब ठीक , अलग होने का किया फैसला
इसके बाद ये कयास तेज हो गया है कि दोनों अलग हो गए हैं। या फिर दोनों अलग अलग आजकल रह रहे हैं। हांलाकि अभी दोनों के ब्रेकअप पर किसी भी तरह की औपचारिकता नहीं निभाई है।लेकिन सोशल मीडिया देखते हुए तो यही लगता है कि दोनों के बीच वाकई कुछ ठीक नहीं चल रहा है। गौरतलब है कि करण और अनुषा एक साथ एमटीवी के शो ‘लव स्कूल’ में नजर आते हैं। दोनों यहां जोड़ियों को प्यार का पाठ पढ़ाते हैं।