1 अप्रैल को यूं तो ‘अप्रैल फूल डे’ के रूप में मनाया जाता है, लेकिन यह दिन भारतीयों के लिए काफी अहम माना जाता है। दरअसल, 1 अप्रैल से ही भारत का वित्त वर्ष शुरू होता है। इस दिन से रोजमर्रा की जरूरतों वाली चीजों की कीमतों में काफी बदलाव आता है, जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ता है। चलिए जानते हैं वो कौन से बदलाव हैं, जो आज से लोगों की जिंदगी में होने जा रहे हैं-
CNG और PNG की कीमत में हुई बढ़ोतरी
1 अप्रैल से प्राकृतिक गैस की कीमतों में 18 फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई है। इससे देश में पाइप से आपूर्ति होने वाली रसोई PNG और CNG की कीमतों में इजाफा होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसी उम्मीद के बाद इसके अलावा बढ़त से मैन्युफैक्चरिंग, ट्रैवल, एनर्जी सेक्टर पर असर पड़ सकता है।
सस्ता घर खरीदने का मौका
नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत होते ही आपका अपना घर और सस्ता घर खरीदने की इच्छा पूरी होने जा रही है। दरअसल, रियल एस्टेट सेक्टर के लिए जीएसटी की नई दरें 1 अप्रैल यानि कि आज से लागू हो गई हैं। इस बदलाव के तहत निर्माणाधीन मकानों पर 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी जीएसटी लगा दिया गया है। वहीं, किफायती दरों को 8 से घटाकर 1 फीसदी GST कर दिया गया है। जीएसटी में कटौती होने की वजह से अब मकानों की दरों में काफी गिरावट आ जाएगी।
अब कार खरीदना हुआ महंगा
अब जो लोग कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, उन्हें अब पहले से ज्यादा कीमत चुकानी होगी। दरअसल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, जगुआर लैंड रोवर इंडिया और टोयोटा जैसी कंपनियां शामिल हैं। टाटा मोटर्स की बात करें तो ये कार 25,000 रुपए तक महंगी हो सकती हैं। जबकि जगुआर लैंड रोवर इंडिया (जेएलआर) चुनिंदा मॉडलों की कीमत में 4 फीसदी तक की बढ़ोतरी करेगी।
जीवन बीमा हुआ सस्ता
आज से जीवन बीमा भी सस्ता होने जा रहा है। दरअसल, नए नियमों के मुताबिक 1 अप्रैल से कंपनियां मृत्यु दर के नए आंकड़ों का पालन करेंगी। अभी तक बीमा कंपनियां 2006-08 के डाटा का इस्तेमाल कर रहीं थी। यह अब बदलकर 2012-14 का हो जाएगा। इस नए बदलाव से सबसे ज्यादा फायदा 22 से 50 साल के लोगों को होगा।