जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को खुश रखने और उनके परफोर्मेंस के आधार पर उनका उत्साह बढ़ाना नहीं भूलती हैं। कर्मचारियों को तोहफे देना, समय पर अप्रेजल करना ये अच्छी कंपनियों की निशानी होती है। इसी तरह चेन्नई की एक आईटी कंपनी ने तो कमाल कर दिया। IT कंपनी Ideas2IT ने 100 कर्मचारियों को कार गिफ्ट की है।
कोरोना काल में कर्मचारियों ने किया काम तो कंपनी ने दी करोड़ों की फ्री ट्रिप
जी हां IT कंपनी Ideas2IT ने कर्मचारियों को अच्छी परफॉर्मेंस और अप्रेजल के तौर पर शानदार गिफ्ट दिया है। कंपनी ने 100 कर्मचारियों को कार गिफ्ट की। कार पाने वाले कर्मचारी इस कंपनी में 10 साल से काम कर रहे थे। यह कंपनी पहले भी अपने कर्मचारियों को गोल्ड कॉइन, आइफोन जैसे उपहार देती रही है।
कंपनी के मार्केटिंग हेड हरी सुब्रमण्यम का कहना है कि वह अपने 100 कर्मचारियों को 100 कारें गिफ्ट कर रहे हैं जो 10 साल से भी अधिक समय से कंपनी के साथ जुड़े हैं। हमारे यहां 500 कर्मचारियों का स्टाफ है। उन्होंने कहा कि हमारा कॉन्सेप्ट यह है कि जो भी फायदा हमें हुआ है, हम अपने कर्मचारियों को लौटाएं। वहीं, कर्मचारियों ने भी कहा कि हर मौके पर कर्मचारियों को शानदार तोहफे देती रही है। इससे पहले कंपनी सोने के सिक्के, आईफोन दिए हैं। कार पाकर हम बेहद खुश हैं।
वाकई में अगर सभी प्राइवेट कंपनियां इसी कदम पर चलें तो भारत में प्राइवेट सेक्टर का रूप ही बदल जाए। एक तरफ जहां कुछ कंपनियां कभी भी कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा देती हैं। जो लगातार कोल्हू के बैल की तरह काम कराने के बाद और अच्छा खासा प्रॉफिट कमाने के बाद भी कर्मचारियों को वेतन तक के लिए परेशान करती हैं। दूसरी तरफ IT कंपनी Ideas2IT कंपनी है जो कर्मचारियों के साथ न केवल खुशी बल्कि अपना प्रॉफिट भी शेयर करती है।