जनतंत्र डेस्क, मुंबई: उद्योगपति रतन टाटा अपने विनम्र अंदाज और सादगी के लिए जाने जाते हैं। टाटा के मालिक और भारत के जाने माने उद्योगपति रतन टाटा को बड़ा उनकी सादगी ही बनाती है। एक बार फिर लोग उनके इसी अंदाज के कायल हो गए हैं। रतन टाटा एक बार फिर सुर्खियों में हैं।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन रतन टाटा बिना सुरक्षा गार्ड के नैनो कार में मुंबई के ताज होटल में पहुंचते नजर आ रहे हैं। ना कोई लग्जरी कार, ना बॉडीगार्ड और ना ही गाड़ियों का काफिला। बेहद सादगी भरे अंदाज में टाटा अपने ताज होटल पहुंचे।
Ratan Tata arrives at Taj Mumbai in a Nano sitting in front seat with his driver. No security either. Exemplary simplicity personified. 💯👏🏾 pic.twitter.com/XAbyLLoCpt
— Maya (@Sharanyashettyy) May 17, 2022
रतन टाटा अपनी फेवरेट लखटकिया नैनो कार से होटल पहुंचे। साल 2008 में टाटा ने आम भारतीय नागरिकों के कार रखने के सपनों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया था।
लोगों ने कहा- लिजेंड
एक लाख रुपए की नैनो कार से होटल ताज पहुंचे रतन टाटा का वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोग उनके कायल हो गए। वीडियो को पैपराजी विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर साझा किया। रतन टाटा इस वीडियो में सफेद रंग की एक टाटा नैनो कार में सवारी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके इस वीडियो में उनके साथ सिर्फ शांतनु नायूड दिखाई दे रहे हैं। वहीं उनकी विदाई के वक्त ताज होटल के स्टाफ मौजूद थे। ये नजारा देख किसी ने उन्हें लिजेंड बताया तो कइयों ने उनकी सादगी की तारीफ की।
रतन टाटा के दिल के करीब नैनो
पिछले हफ्ते रतन टाटा ने नैनो कार के लिए एक भावुक कर देने वाला नोट लिखा था। उन्होंने कहा बताया कि नैनो उनके लिए क्या मायने रखती है। टाटा नैनो के लॉन्च इवेंट की एक तस्वीर साझा करते हुए, उन्होंने लिखा कि मैं भारतीय परिवारों को स्कूटर पर सवारी करते हुए देखा तो मुझे लगा कि चारपहिए वाहनों पर चढ़ने का शौक आम लोगों को भी होता होगा। इसने मुझे प्रेरित किया और मैंने सबसे कम दाम की नैनो कार बनाने का निर्णय लिया।
भारत में बिक्री बंद
साल 2008 में नैनो कार भारतीय बाजार में उतरी थी। यह देश में लॉन्च होते ही बहुत तेजी से बिकने लगी थी लेकिन कुछ समय बाद ही इसी मांग लगातार गिरती गई। साथ ही कई अन्य समस्याएं भी शुरू हो गई थी जिसके बाद भारत में कार की बिक्री बंद हो गई।