जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: देश में कोरोना महामारी कोरोना से बाहर हो गई है। कोविड संक्रमितो का आंकड़ा दूसरी लहर की तरह ही बढ़ रहा है। जिससे ये तीसरी लहर ही मानी जा रही है। देश में पिछले 24 घंटे में एक लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इसी के साथ पॉजिटिविटी दर बढ़कर 7.74 प्रतिशत हो गई।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 1,17,100 कोविड संक्रमितों की पुष्टी हुई है। जून 2021 के बाद कोरोना मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है। वहीं, एक दिन कोरोना महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 302 है। जबकि 30,836 लोग रिकवर हुए हैं। लोगों के ठीक होने की दर 97.57 फीसदी हो गई। अब देश में कोविड के कुल एक्टिव केस 3 लाख 71 हजार से ज्यादा हैं।
ओमिक्रॉन के मामले
कोविड केस बढ़ने के साथ ही नया वैरिएंट भी तेजी से पैर पसार रहा है। देश में ओमिक्रॉन के मामलों पर नजर डालें तो इस वेरिएंट के भारत में अब तक 3,007 मामले आ चुके हैं। अब तक देश में 149 लाख से ज़्यादा लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है।