जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: भले ही पांबदिया बढ़ रही हों लेकिन कोरोना के मामले थमते नजर नहीं आ रहे हैं। देश में तीसरी लहर के पीक की ओर बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में कोविड के 1.59 लाख केस सामने आए हैं। जबकि 327 लोगों ने संक्रमण के कारण जान गंवा दी। वहीं, महामारी से ठीक होने वालों का आंकड़ा 40 हजार से ज्यादा है।
देश में कोविड के मामलों में बेतहांशा बढ़ोतरी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों में एक दिन में 1,59,632 कोविड संक्रमितो की पुष्टि हुई है। इसी के साथ देश में सक्रिय मामलों की संख्या 5.90 लाख हो गई। जबकि कुल मौतों का आंकड़ा 4,83,790 हो चुका है।
ओमिक्रॉन की भी तेज रफ्तार
देश में कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट भी तेजी से पैर पसार रहा है। देश में अब तक ओमिक्रॉन के कुल मामले 3,623 हो चुके हैं। इनमें से 1,409 लोग इस वैरिएंट से ठीक भी हो चुके हैं। देश में अब पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 10.21% हो गई है। इससे पहले पॉजिटिविटी रेट 9.28% थी। कोरोना के सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में हैं। शनिवार को यहां 41,434 लोग कोविड संक्रमित हो गए।