पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला की हत्या की खबरें कम भी नही हुई थी, कि और खबर ने लोगों को हैरान
Panjab: पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला की हत्या की खबरें सुलगना कम हुई भी नहीं थी कि एक और प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर अल्फाज पर जानलेवा हमले की खबर सामने आ रही है । बताया जा रहा है कि रेस्ट्रॉन्ट में एक मामूली कहासुनी के चलते इस हमले को अंजाम दिया गया है। सूत्रों के अनुसार घायल हुए अल्फाज की हालत को नाजुक करार दिया जा रहा है। मशहूर गायक अल्फाज को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है ,जहां उनका इलाज जारी है।आपको बतादें कि गायक अल्फाज पर हमले की सूचना पॉप सिंगर हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीर शेयर करते हुए दी जहाँ हनी सिंह ने ये भी साफ़ किया कि इस हमले के पीछे के मास्टरमाइंड को बख्शा नहीं जाएगा।पुलिस के अँनुसार घटना की एफआईआर सोहाना पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है। जिसमे हमले के पीछे विक्की नामक आरोपी की आशंका जताई जा रही है। पु लिस ने बताया कि आरोपी की तलाश चल रही है ,साथ ही उसे जल्द ही गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया।
जाने अल्फाज के बारे में……
Panjab: अल्फाज का जन्म चंडीगढ़ में हुआ था। उनका असली नाम अनंजोत सिंह पन्नू है।अल्फाज का सिंगिंग डेब्यू हनी सिंह के एल्बम हाय मेरा दिल के मशहूर गाने से हुआ था। इसके अलावा बॉलिवुड में बर्थडे बैश गाने ने भी अल्फाज का वर्चस्व बॉलीवुड में जमा दिया था। अल्फा साल 2013 में फिल्म जट्ट एयरवेज पर भी नजर आए थे। 14 साल की उम्र में उन्होंने गाने लिखने शुरू कर दिए थे।
सिंगर सिद्धू मुसेवाला के बाद एक और सिंगर पर जानलेवा हमला