जनतंत्र डेस्क Bangladesh: पिछले कुछ दिनों से बांग्लादेश में सबकुछ ठीक नहीं है। पहले हिंदुओ पर हुए हमले और अब रोहिंग्या कैंप में गोलीबारी की खबरें आई हैं। शुक्रवार सुबह बांग्लादेश के एक रोहिग्या कैंप में गोलीबारी हो गई। जिसमें 7 लोगों के मारे जाने की खबर है। बांग्लादेश के एकअखबार के मुबातिब, ये हमला रोहिंग्या रेफ्यूजी कैंप की एक मदरसे में हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, उखिया स्थित रोहिग्या कैंप के मदरसे में अज्ञात हमलावरों ने घुसकर जमकर गोलीबारी की। जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। फायरिंग के दौरान चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि तीन लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है ये हमला शुक्रवार को करीब चार बजे हुआ था। पुलिस के मुताबिक, ये हमला दो प्रतिद्वंदी रोहिंग्या ग्रुप्स का आपसी संघर्ष के कारण बताया जा रहा है।
Bangladesh: पुलिस की गिरफ्त में एक आरोपी
इस हमले में पुलिस ने गोला बारूद और बंदूक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। आपको बता दें कि, बांग्लादेश में सबसे बड़ा रोहिंग्या कैंप है। जहां करीब 10 लाख रोहिंग्या रहते हैं, जो साल 2017 में म्यांमार से भागकर आए थे।