जनतंत्र डेस्क, आगरा: आगरा में एक युवक ने पत्नी का गला रेतकर हत्या कर दी और लाश के पास ही सो गया। घर में बस युवक के पिता और दादी थीं। युवक की शादी को अभी सिर्फ 6 महीने ही हुए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि यह वारदात थाना न्यू आगरा अंतर्गत नगला हवेली की है।
रिटायर्ड शिक्षक साहब सिंह चौधरी, अपनी बुजुर्ग मां, पत्नी और बेटे उपेंद्र उर्फ उमंग के साथ रहते हैं। उमंग की 11 दिसंबर 2021 को रुनकता की रहने वाली प्रीति से शादी हुई थी। घर दो मंजिला है। नीचे के हिस्से में बेटा और बहू रहते हैं। जबकि ऊपरी हिस्से में साहब सिंह, उनकी पत्नी रहती हैं।
आरोपी के पिता साहब सिंह ने बताया कि रविवार सुबह जब वो ऊपर से नीचे आए, तो बेटे के कपड़ों में खून लगा था और बहू की लाश कमरे में पड़ी थी। उस समय दो लड़कियां भी कमरे में थीं। हालांकि, पुलिस ने लड़कियों के हत्या में शामिल होने से जुड़ी हुई कोई जानकारी नहीं दी।
मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि शनिवार की रात उमंग शराब के नशे में घर वापस आया था। जिसके बाद वह अपनी गर्लफ्रेंड्स से बात करने लगा। जब पत्नि ने इसका विरेध किया तो दोनो के बीच विवाद शुरू हो गया। शराब के नशे में उमंग ने पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी।
पुलिस पूछताछ में आरोपी उमंग ने पहले बहाने बनाए। सख्ती करने पर उसने हत्या की बात कबूल ली। उसने बताया कि उसकी दो गर्लफ्रेंड्स हैं। उनके चक्कर मे पत्नी से झगड़ा होता था। गर्लफ्रेंड्स के चक्कर में उसने नशे में पत्नी की हत्या कर दी है।