ग्रेटर नोएडा: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा की साइड 5 थाना पुलिस ने नशे के कारोबार करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी से 150 किलो ग्राम अवैध गांजा तथा एक टाटा मैजिक गाड़ी बरामद की है।
बता दें कि पकड़े गए आरोपी बड़े ही शातिर किस्म के अपराधी हैं और टाटा मैजिक गाड़ी के अंदर नारियल पानी के चारों तरफ अवैध गांजा भर कर ले जाया करते थे। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में इस गाजे को स्कूल और कॉलेजों में पढने वाले बच्चो को बेच दिया करते थे।
पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों के बाकी साथी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पकड़े गए आरोपी आंध्र प्रदेश से गांजे को लाया करते थे और दिल्ली एनसीआर में मोटे रेटों पर बेच दिया करते थे। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए गांजे की कीमत लगभग 15 लाख रुपये है।
गिरफ्तार किया गया सुनील बुद्धि आंध्र प्रदेश से अवैध रूप से गांजे को एक टाटा मैजिक गाड़ी में भरकर नोएडा और ग्रेटर नोएडा लाया करता था। पकड़े गए आरोपी के द्वारा पहले टाटा मैजिक में नारियल पानी भरा जाता था और उस नारियल पानी के बीच में अवैध रूप से आज एक को छिपाकर लाया करता था।