Telangana में महफूज नहीं है महिलाएं? एक महीने में 6 बड़ी वारदात
नई दिल्ली : देश भर में महिलाओं की सुरक्षा और कानून को लेकर सरकार बड़े दावे करती है। लेकिन महिलाओं के खिलाफ अत्याचार और दरिंदगी के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहें है। ऐसे ही एक महीनें में लगातार कई दरिंदगी के चौंकाने वाले मामले सामने आए है। आपको बता दे कि 2017 के नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आकड़ो के मूताबिक सबसे ज्यादा अपराध तेलंगाना में हुए है। जिसमें 18 से 30 साल तक की महिलाएं ऐसे दरिंदों का शिकार हुई है। तेलंगाना में 91% रेप केस के मामले सामने आए है और तेलंगाना सेक्स ट्रैफिकिंग के मामले में देश के टॉप 3 राज्यों में शामिल है।
4 नंवबर को दिल दहला देने वाली एक घटना समाने आई थी
तेलंगाना में 4 नवंबर को ऐसे ही दिल दहला देने वाली एक घटना समाने आई थी। राजस्व विभाग की एक महिला अधिकारी विजय रेड्डी को उनके कार्य दफ्तर में ही एक शख्स ने जिंदा जला दिया था। यह घटना हैदराबाद के बाहरी हिस्से में स्थित रंगा रेड्डी जिले के अब्दुल्लापुरमेट तहसील दफ्तर हुई थी।राजस्व अधिकारी विजय रेड्डी अपने चेंबर में थी। हमलावर ने उस वक्त उनके ऊपर पेट्रोल फेंक कर आग लगा दिया था घटनास्थल पर महिला की मौत हो गई थी। महिला अधिकारी को बचाने के चक्कर में दो कर्मचारी भी इस आग की चपेट में आ गए थे।
25 नंवबर को तेलंगाना के रंगारेड्डी में 15 साल की स्कुली छात्रा के साथ दुष्कर्म
25 नवंबर को तेलंगाना के रंगारेड्डी इलाके में एक 15 साल की स्कुली छात्रा के साथ कक्षा मास्टर ने रेप किया था। इस मामले में आरोपी कक्षामास्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
25 नवंबर को तेलंगाना राज्य के आसिफाबाद जिले में महिला का रेप
25 नवंबर को तेलंगाना राज्य के आसिफाबाद जिले में एक महिला का रेप करने के बाद दरिंदे ने पीड़िता की हत्या कर दी थी। वरदात को अंजाम देने के बाद दरिंदे ने महिला के सिर पर कई बार चाकू से हमला किया था।
27 नंवबर को तेलंगाना के वारगंल शहरी जिले में प्रेमी ने किया दुष्कर्म
27 नंवबर को तेलंगाना के वारगंल शहरी जिले में 19 साल की लड़की ने अपने प्रेमी को जन्मदिन के पार्टी में बूलाया था। पार्टी खत्म होने के बाद प्रेमी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और हत्या कर दी।
27 नवंबर को हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ दरिदंगी
27 नवंबर को हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ दरिदंगी के बाद हत्या कर दी गई। महिला का शव शादनगर के अंडरपास के पास जली हुई मिली। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
29 नवंबर को साइबराबाद के शमशाबाद क्षेत्र में महिला का जला हुआ शव
29 नवंबर को साइबराबाद के शमशाबाद पुलिस स्टेशन क्षेत्र के सिड्डुलागट्टा रोड के पास महिला का जला हुआ शव मिला। इसी इलाके में दो दिन पहले महिला डॉक्टर का रेप के बाद जला हुआ शव मिला था।