जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: पैगम्बर मोहम्मद पर नूपुर शर्मा के बयान को लेकर देशभर में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। इस दौरान देश की राजधानी दिल्ली से लेकर प्रयागराज ,हावड़ा और रांची तक हिंसक घटनाएं भी हुईं। यूपी पुलिस इन घटनाओं को लेकर आरोपियों की पहचान और धरपकड़ में जुटी है। वहीं रांची में प्रशासन ने लोगों से घर के बाहर नहीं निकलने के लिए कहा है। प्रशासन की ओर से ये ऐलान किया गया है कि घर के बाहर निकलने वाले लोगों को हिरासत में लिया जाएगा।
पश्चिम बंगाल के हावड़ा में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प का ताजा मामला सामने आया है। प्रदर्शनकारी भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके चलते झारखंड के रांची में हिंसा के दौरान घायल 2 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक गोली लगने से पहले दोनों घायल शख़्स रिम्स अस्पताल में भर्ती थे।
बात करें प्रयागराज हिंसा की तो थाना खुर्जा बाद और करेली में 29 धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। 70 अभियुक्त और 5000 से ज्यादा अज्ञात को नामजद हैं। इनकी पहचान वीडियो के आधार पर की जा रही है। अब तक 68 लोग हिरासत में लिए गए हैं। इनपर गैंगस्टर एक्ट और NSA के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।
सहारनपुर की हिंसा में एसएसपी आकाश तोमर ने भी कहा कल लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। जिसके क्रम में हमने 4 FIR दर्ज की हैं 48 लोग गिरफ्तार हुए हैं। साथ ही साथ कई धाराएं लगाई गई हैं। सोशल मीडिया और CCTV फूटेज के माध्यम से हमने 277 और लोगों को चिह्रित किया है।