जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: दुनिया भर में मंडरा रहे मंदी के खतरी की मार सबसे ज्यादा स्टार्टअप कंपनियों में देखने को मिल रही है। भारत में स्टार्टअप कंपनियां खासकर एडुटेक कंपनियां लगातार कर्मचरियों की छंटनी कर रही हैं। ताजा मामला Byju’s का है, जहां एक झटके में 1,100 से ज्यादा लोगों को नौकरी से निकाला गया है।
पिछले साल किया था अधिग्रहण
पिछले साल जुलाई में Byju’s ने 150 मिलियन डॉलर में Toppr का अधिग्रहण किया था। बता दें कि Whitehat Jr भी Byju’s समूह की ही कंपनी है। Toppr में ऐसे समय छंटनी हुई है, जब Whitehat Jr ने 300 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है। इससे पहले व्हाइटहैट जूनियर अप्रैल-मई में भी 250 कर्मचारियों से इस्तीफा ले चुकी है।
कर्मचारियों का दावा है
जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने प्रभावित कर्मचारियों को सोमवार को कॉल किया था और उन्हें इस्तीफा देने को कहा था। कंपनी ने साथ ही ये भी कहा था कि अगर कर्मचारी खुद से इस्तीफा नहीं देते हैं तो उन्हें बिना किसी नोटिस पीरियड के टर्मिनेट कर दिया जाएगा। Toppr से निकाले गए एक कर्मचारी ने बताया, ‘मैं केमिस्ट्री सब्जेक्ट की मैटर एक्सपर्ट टीम में था। मेरी पूरी टीम को निकाल दिया गया है। कंपनी ने खुद से रिजायन करने वाले कर्मचारियों को 01 महीने की सैलरी देने का वादा किया था। वहीं इस्तीफा नहीं देने वाले कर्मचारियों को सैलरी न देने की भी बात कही गई थी।
क्लासिस ने बढ़ा दी चुनौतियां
Whitehat Jr के एक प्रवक्ता ने संपर्क किए जाने पर कहा कि यह निर्णय फ्यूचर ग्रोथ को लेकर है। आपको बता दें कि Unacademy, Vedantu, Lido, Frontrow, जैसी स्टार्टप एडुटेक कंपनियां भी हजारों कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी है। दरअसल ऑफलाइन क्लासेज शुरू होने के बाद ऑनलाइन स्टडी का बिजनेस धीमा हो रहा है। इस कारण एडुटेक कंपनियां बिजनेस में मुश्किलों का सामना कर रही हैं।