नई दिल्ली: Friendship Day एक ऐसा दिन जिसके आने का आज की यंग जनरेशन बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। हर अगस्त के पहले रविवार के दिन फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। इस साल 1 अगस्त को फ्रेंडशिप डे मनाया जाएगा। जिस तरह पूरी दुनिया में मदर्स डे या फादर्स डे मनाया जाता है, उसी तरह Friendship Day दोस्तों को समर्पित होता है। कहते हैं दोस्त दूसरी फैमिली की तरह होते हैं, इसीलिए भारत के साथ ही दुनियाभर में इस दिन को दिल खोलकर सेलिब्रेट किया जाता है। इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे वैसे तो ऑफिशियली 30 जुलाई को मनाया जाता है, लेकिन इंडिया और बांग्लादेश जैसे कई देशों में इसे अगस्त के पहले रविवार को मनाने की परंपरा है।
यह भी पढ़ें- Premchand Jayanti: मैं प्रेमचंद हूं, लेकिन अब भारत में दूसरा प्रेमचंद नही होगा, अंग्रेज़ों नें बनाया कथा सम्राट
दुनिया में Friendship Day की शुरुआत
दुनिया में फ्रेंडशिप डे की शुरुआत 1958 में हुई. 1958 में अगस्त के पहले रविवार के दिन अमेरिकी सरकार ने एक व्यक्ति की हत्या करवा दी। मरने वाले आदमी का एक करीबी दोस्त अमेरिका में था, दोनों में ही बेहद गहरी दोस्ती थी। जैसे ही उसे अपने दोस्त के मरने की जानकारी मिली, उसने भी आत्महत्या कर अपनी जान ले ली। तब से ही अमेरिका की सरकार ने इस दिन को फ्रेंडशिप डे के रूप में मनाना शुरू कर दिया।
दोस्ती ही सबसे महत्त्वपूर्ण रिश्ता है
दुनिया के कई रिश्तों से इतर दोस्ती ही एक ऐसा रिश्ता है जो अपने पार्टनर में लिंग, धर्म और जाति के बंधनों को नहीं देखता। इसे हर कोई दिल खोलकर मनाता है। ऐसा माना जाता है कि दुनियाभर में सांस्कृतिक, राजनीतिक और धार्मिक मतभेदों को दूर करने के लिए दोस्ती ही सबसे महत्त्वपूर्ण रिश्ता है। इसलिए दुनियाभर में इस दिन का दिल खोलकर स्वागत किया जाता है।
World Friendship Crusade
बताया जाता है कि 20 जुलाई 1958 में यूरोप के पैराग्वे में संयुक्त राष्ट्र संघ के डॉ रेमन आर्टिमियो ब्रैको अपने दोस्तों के साथ डिनर कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने ‘फ्रेंडशिप डे’ का प्रस्ताव रखा। वहीं 30 जुलाई को विश्व मैत्री धर्मयुद्ध यानि की World Friendship Crusade ने भी इसे मनाने का प्रस्ताव दिया। उस दौरान यह संयुक्त राष्ट्र की नजरों में आया। तब स्कूल और कॉलेजों में दोस्त एक-दूसरे की कलाई पर फ्रेंडशिप बैंड जैसा धागा बांधा करते थे। स्कूल और कॉलेजों में मनाए जाने के बाद संयुक्त राष्ट्र संघ ने 27 अप्रैल 2011 को आधिकारिक तौर पर 30 जुन को अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे International Friendship Day 2021 के रूप में मनाने की घोषणा की।
Sukhram Singh Yadav | Exclusive Interview | UP Election 2022 | BJP | Brahman Sammelan