नई दिल्ली – आज के दिन 6 जनवरी को मशहूर संगीतकार एआर रहमान (Music Composer) का जन्मदिन है। बता दें कि दुनियाभर में एआर रहमान अपने गानों के लिए काफी मशहूर है। एआर रहमान के कुछ गाने तो ऐसे है जिनका कोई मोल नहीं है। आज भी इन गानों को गुनगुनाते हुए लोग मगन हो जाते हैं। चलिए एआर रहमान के 53वें जन्मदिन के मौके बताते हैं कुछ ऐसी बातें जिनसे आप अब तक वाकिफ नहीं थे।
6 जनवरी सन् 1967 में तमिलनाडु के चेन्नई में जन्मे एआर रहमान संगीतकार आर.के शेखर के बेटे हैं। बचपन से ही म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट में एआर रहमान की रुचि थी। अपने पिता से उन्होंने संगीत की कई तकनीक सीखी। संगीत के अलावा एआर रहमान को पतंग उड़ाना भी काफी पसंद है। बता दे अपने पिता की मृत्यु के बाद, उन्होंने स्कूल छोड़ दिया और पूरे समय संगीत को देने लगे। और ऐसे दिलीप कुमार, रहमान बन गए।
एआर रहमान ने 1992 में फिल्म ‘रोजा’ से संगीतकार के रुप में अपने करियर की शुरुआत की। और पहली ही फिल्म के गाने से महारथ हासिल करने वाले एआर रहमान को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ संगीत के लिए अब तक एआर रहमान को 6 राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। वहीं 1992 से 2000 तक, उनकी सभी फिल्मों ने उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड दिलाया। फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर में गाने कम्पोज करने के लिए उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सम्मान ऑस्कर से सम्मानित किया गया। ऑस्कर मिलते वक्त एआर रहमान ने कहा, “भगवान की प्रशंसा करें।” एआर रहमान न केवल ऑस्कर जीता, बल्कि गोल्डन ग्लोब, बाफ्टा भी जीता।
कुछ रिपोर्टस के मुताबिक एआर रहमान एक फ्री संगीत विद्यालय चलाते है। रहमान को संगीत के अलावा वीडियो गेम खेलने में भी ज्यादा दिलचस्पी है। वहीं बीएमडब्ल्यू को उनकी पसंदीदा कारों में से एक कहा जाता है। समय-समय पर वह राजनीति पर टिप्पणी करते रहते हैं। नए म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट खरीदना उनके यहां रिवाज है।