Bigboss 17: बिग बॉस 17 में दिवाली के मौके पर तड़का लगने वाला है दरअसल, वीकेंड के वार का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। जिसमें होस्ट सलमान खान कुछ कंटेस्टंट्स की जमकर क्लास लगाते नजर आते हैं। इनमें से पहले ऐश्वर्या और मन्नारा को क्लास लगती है। जहां ईशा भी डरी हुई नजर आती हैं। साथ ही कॉमेडी से हंसाने भारती भी अपना जलवा बिखेरेंगी।
Aishwarya ka Neil ki taraf bartaav dekh kar Salman ne di usse warning. 🫣
Dekhiye #BiggBoss17, Mon-Fri 10PM & Sat-Sun 9PM sirf #Colors aur @JioCinema par. #BB17 #BiggBoss@BeingSalmanKhan pic.twitter.com/B1EpKmhijk
— Bigg Boss (@BiggBoss) November 11, 2023
video courtsey: Bigboss twitter Handle
उनका रिश्ता ख़राब हो जाएगा
बिग बॉस 17 में इस बार दो शादीशुदा जोड़े हैं जिनमें से एक हैं ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट। एक नए प्रोमो में होस्ट सलमान खान को ऐश्वर्या को यह व्याख्यान देते हुए दिखाया गए हैं, कि वह बिग बॉस के घर में अपने पति नील भट्ट के साथ कैसा व्यवहार करती हैं। वह कहते हैं, कि उनका रिश्ता ख़राब हो जाएगा और उन्हें यह भी दिखाता है कि एक दिन नील उस पर कैसी प्रतिक्रिया दे सकता है।
सलमान खान ने ऐश्वर्या से कहा
वो ऐश्वर्या शर्मा से कहते हैं, ‘आप नील को उस मुकाम पर लेकर जाना चाह रही हो, वो चिल्ला दें। आप उनका कितना पेशेंस ट्राई करोगी? जो अपमान आप नील के साथ करती हैं, वो ओके नहीं है। ये बड़ा ही टॉक्सिक रिलेशनशिप बनने वाला है। ये डिजास्टर का वन एंड ओनली (एकमात्र) फॉर्मूला है।’ ये बातें सुनकर ऐश्वर्या के चेहरे पर 12 बज जाते हैं।
मन्नारा को भी पड़ी डांट
इसके बाद बारी आती है Mannara Chopra की। वो मन्नारा की खिल्ली उड़ाते हुए कहते हैं, ‘मौसम विभाग की भविष्यवाणी आई है कि सैलाब आने वाला है। तो हमारे कुछ बोलने से पहले सैलाब बहा दो। मुद्दा हमारा नहीं है, मुद्दा आपका है।’ इसके बाद सलमान टीम से एक कुर्सी लाने को बोलते हैं। वो कुर्सी पर बैठते हुए कहते हैं, ‘शुरू कीजिए।’