नई दिल्ली : बॉलीवुड (Bollywood) के लिए साल 2020 (Year 2020) मनहूस साबित हो रहा है। कोरोना वायरस (Coronavirus) और लॉकडाउन (India Lockdown) के कारण जहाँ आम लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा है, वही इस साल एक के बाद एक कई नामचीन सितारों (Bollywood Celebrities) की मौत ने भी प्रशंसकों को मायूस किया है। इरफ़ान खान (Irrfan Khan) और ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की मौत के बाद अब तक कई सितारे इस साल दुनिया को अलविदा कह चुके हैं।
इरफ़ान खान
बॉलीवुड के लिए सबसे मनहूस खबर उस वक्त सामने आई, जब कैंसर से जंग लड़ रहे दिग्गज अभिनेता इरफान खान की मौत हो गई। अमेरिका में इलाज़ करा कर वापस लौटे इरफ़ान ने फिल्मों की शूटिंग भी शुरू कर दी थी और उनकी फिल्म इंग्लिश मीडियम सिनेमा घरों में रिलीज़ भी हुई, लेकिन रिलीज़ के तुरंत बाद हुए लॉकडाउन के कारण इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल नहीं हुई। बाद में इसे OTT प्लेटफार्म पर रिलीज़ भी किया गया। इसके बाद इरफ़ान की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ 29 April 2020 को उनकी मौत हो गई। महज़ 53 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
ऋषि कपूर
अपनी अदायगी से लोगों के दिलों पर राज करने वाले दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने भी इसी साल दुनिया को अलविदा कह दिया। ऋषि कपूर भी कैंसर से जंग लड़ रहे थे, लेकिन अमेरिका में इलाज़ के बाद वो स्वस्थ हो गए थे और काम पर भी लौट चुके थे। लेकिन एक दिन अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ 30 April 2020 को उनकी मौत हो गयी। वो 67 साल के थे।
वाजिद खान
बॉलीवुड की मशहूर संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद के वाजिद खान की भी इसी साल मौत हो गई। वो महज़ 42 साल के थे। वाजिद पहले से किडनी की समस्या को झेल रहे और इसी बीच उन्हें कोरोना भी हो गया था। दोनों परेशानियों से वाजिद एक साथ नहीं लड़ पाए और 1 जून को दुनिया को अलविदा कह दिया। डॉक्टरों के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने की वजह से वाजिद का निधन हो गया था। उनके निधन पर उनके प्रशंसकों सहित बॉलीवुड के कई सेलब्स ने दुःख जताया था।
सुशांत सिंह राजपूत
बॉलीवुड का उभरता हुआ सितारा एक दिन अचानक आत्महत्या कर अपनी जिंदगी ख़त्म कर लेगा, इस बात की शायद ही किसी ने कल्पना की होगी, लेकिन 14 जून को जैसे ही सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर सामने आई तो, तो लोग सन्न रह गए। सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। वे महज़ 34 साल के थे। बिहार से ताल्लुकात रखने वाले सुशांत ने अपने दम पर बॉलीवुड तक का सफर किया था और उनका अब तक करियर भी शानदार रहा था, लेकिन इन सबके बावजूद उन्होंने खुद ही मौत को गले लगा लिया।