बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन
मूंबई : शुक्रवार को बॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई है। बता दे कि मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान अब इस दुनिया में नहीं रहीं हैं। सरोज खान ने आज गुरु नानक अस्पताल में आखिरी सांस ली।
उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है। बता दे कि सरोज खान सांस लेने की समस्या से जूझ रहीं थीं। जिसके चलते सरोज खान को 20 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सरोज खान का अंतिम संस्कार आज मुंबई के मलाड में मालवानी में किया जाएगा।
I'm devastated by the loss of my friend and guru, Saroj Khan. Will always be grateful for her work in helping me reach my full potential in dance. The world has lost an amazingly talented person. I will miss you💔 My sincere condolences to the family. #RIPSarojji
— Madhuri Dixit Nene (@MadhuriDixit) July 3, 2020
सरोज खान के निधन से पूरा बॉलीवुड सदमे में हैं। हर कोई इस महान कोरियोग्राफर को श्रद्धांजलि दे रहा है। अब सरोज खान की जिंदगी में सबसे अजीज और महत्वपूर्ण माने जाने वालीं एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने भी उनके निधन पर शोक जताया।