Bollywood से Hollywood तक फैला CoronaVirus, जानिए कितने सेलिब्रिटी आए चपेट में
भारत में कोरोनावायरस के मामलों की संख्या 500 से ऊपर पहुंच गई है। कोरोनावायरस की चपेट में फिल्मी सितारे भी आ चुके है। बॉलीवुड और हॉलीवुड के बुहत से सितारें करोनो पॉजिटिव पाए गए हैं। बता दे बॉलीवुड से ज्यादा हॉलीवुड सितारे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
बॉलीवुड की मशहूर गायिका कनिका कपूर को सबसे पहले बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया। बता दे की केवल एक ही मामला बॉलीवुड से सामने आया है। बता दे कनिका से कुछ दिन पहले लंदन से लौंटी थीं। और इस समय उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है।
वहीं हॉलीवुड के सितारों की बात करें तो एक्ट्रेस डेबी मजर कोरोना पॉजिटिव हैं। 15 मार्च को वे बीमार हुई थी। जिसके बात सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सबको सुरक्षित रहने की सलाह दी।
हॉलीवुड की सिंगर Charlotte Lawrence भी कोरोना पॉजिटिव गईं। बता दे कि लॉरेंस केवल 19 साल की हैं।
16 मार्च को हॉलीवुड एक्ट्रेस को रिशेल मैथ्युज ने अपने फैंस को कोरोना पॉजिटिव होने की खबर दी। इसी के साथ बहुत सी तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की।
एक्ट्रेस ओल्गा कुरीलेन्को (Olga Kurylenko) भी कोरोना की चपेट में आईं हैं।
गेमस ऑफ थ्रॉन्स के एक्टर क्रिस्टोफर हिवजु भी कोरोना वायरस से संक्रित हैं।
एक्टर टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी रिता विल्सन भी कोरोना वायरस से संक्रित हैं। शूट के दौरान हुआ था हैंक्स को खासी और जुकाम।
ब्रिटेश एक्टर और म्यूजिशियन इद्रीश एल्बा कोरोना वायरस पॉसिटिव है। ये खबर उन्होंने 16 मार्च को दी।
एक्टर डेनियल डी किम सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर दी।