जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की चर्चाएं खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। वहीं, कपूर मेन्शन में तैयारियां भी जोरों शोरों से देखी जा रही हैं। इस बीच रणबीर कपूर की मम्मी और बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें रणबीर-आलिया की शादी को लेकर उनसे सवाल पूछे गए।
#NeetuKapoor reacts to a paparazzo asking about the #RanbirKapoor and #AliaBhatt wedding in her own fun way. 🧡 pic.twitter.com/VtS4ST03XR
— Filmfare (@filmfare) April 11, 2022
फिल्मफ़ेयर के शेयर किए एक वीडियो में नीतू कपूर से एक मीडियाकर्मी सवाल करते हैं, “मैम शादी कब है, कितने दिन बाकी हैं। 12,13, 14 (अप्रैल) में एक डेट बता दीजिए। इस पर नीतू कपूर जवाब देती हैं, “आगे बढ़ो यार। आपको क्या है…कभी भी करें। मैं क्यों बताऊं? हालांकि इस दौरान नीतू कपूर अपने बेटे की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आई।
दावा किया जा रहा है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल को शादी करने वाले हैं। रणबीर-आलिया की शादी के लिए राज कपूर का बंगला रोशनी से जगमगा उठा है। खुद रणबीर बंगले के पास नजर आए हैं।