साउथ की आंखो का तारा, नयनतारा का आज जन्मदिन
नई दिल्ली : साउथ की सबसे मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) का आज जन्मदिन है। नयनतारा का जन्म 18 नवंबर 1984 को बंगलुरू में हुआ था। नयनतारा ईसाई धर्म में पैदा हूई थी, लेकिन इन्होंने हिन्दु धर्म को अपानाया और शुद्धि करमा भी करवाया। इनका असली नाम डायना मरियम कुरियन था। इनके पिता एयरफोर्स में थे। इन्होंन अपनी पढ़ाई चेन्नई, दिल्ली, जमनानगर और गुजरात में पूरी की।
पढ़ाई के साथ-साथ ये पार्ट टाइम मॉडलिंग भी करती थी। बता दें कि नयनतारा साउथ की सबसे महंगी एक्ट्रेस हैं। ये एक फिल्म का चार्ज 4 से 5 करोड़ तक लेती है। मलयालम फिल्म से इन्होंने सिनेमा में कदम रखा। फिल्मी करियर की शुरूआत इन्होंने 2003 में फिलम मनासीनाकाड़े से की। इनकी फिल्म इमाइका नॉडिगल को काफी पसंद किया गया। इसके साथ ही उन्होंने तमिल और तेलगु फिल्म में भी काफी नाम कमाया। इसके बाद इन्होंने कन्नड़ इंडस्ट्री में फिल्म सुपर से डेब्यू किया।
नयमतारा ने शाहरूख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में आइटम सॉंग करने से मना कर दिया था। बता कि इनकी फिल्म श्री राम राज्यम ऐसी फिल्म थी, जिसमें साता का रोल करने के लिए इनको बेस्ट तेलगू ऐक्ट्रस के अवार्ड से नवाज़ा गया था। 2008 में नयनतारा ने ऐक्ट्र प्रभुदेवा को डेट करना शुरू किया था। नयनतारा ने प्रभुदेवा के नाम का टैटु भी बनवाया था। दोनों जोड़ियों पांच साल तक साथ रही और 2012 में दोनों का ब्रेकअप हो गया।