नई दिल्लीः Russia: ये एक ऐतिहासिक घटनाक्रम था जिसका गवाह पूरा रूस बना। जी हां मौका था रूस में जार के पूर्व वंशज मिखाइलोविच रोमानोव की शाही शादी का। मिखाइलोविच रोमानोव ने इटली की एक आम लड़की से शुक्रवार को शादी कर ली। ये शादी इसलिए भी खास है, क्योंकि रूस की धरती पर एक सदी यानी 100 साल बाद शाही राजघराने की शादी संपन्न हुई है। इससे पहले रोमानोव के उत्तराधिकारी की आखिरी शादी 127 साल पहले निकोलस द्वितीय और एलेक्जेंड्रा की हुई थी। इस भव्य शाही शादी में पूरे यूरोपभर से रईस परिवार और रॉयल शिरकत करने आए थे।
ग्रैंड ड्यूक मिखाइलोविक रोमानोव ने इटली की मंगेतर विक्टोरिया रोमानोवा बेटारिनी के साथ सेंट पीटर्सबर्ग के सेंट आईजैक कैथेड्रल में शादी की। शादी की सारी रस्में रूसी ऑर्थोडॉक्स तरीके से निभाई गईं। शादी रूसी ऑर्थोडॉक्स पादरियों ने संपन्न करवाई। इस शाही शादी में सैकड़ों मेहमानों ने हिस्सा लिया।
यह भी पढ़ें- Britney Spears: कड़वी कानूनी लड़ाई के बाद पिता के कंट्रोल से आजाद ब्रिटनी स्पीयर्स
Russia: 40 वर्षीय जॉर्ज मिखाइलोविक का जन्म मैड्रिड में हुआ और उन्होंने अपनी जिंदगी का ज्यादातर हिस्सा स्पेन और फ्रांस में बिताया है। जॉर्ज मिखाइलोविच ने 1992 में पहली बार रूस का दौरा किया। 2019 में मॉस्को चले गए, जहां उन्होंने कई चैरिटी प्रोजेक्ट पर काम किया। उनकी दुल्हन 39 साल की बेटारिनी एक साल पहले ही रूसी ऑर्थोडॉक्स विश्वास में कन्वर्ट हो चुकी हैं। उन्होंने अपना नाम भी विक्टोरिया रोमानोवा रख लिया है। उनके पिता इटली की राजनयिक सेवा के अधिकारी रहे हैं।
2022 का अखाडा: कार्टून ‘वॉर’ | UP Vidhan Sabha Elections 2022 | UP BJP | Samajwadi Party | JTV