नई दिल्ली : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफ़ान खान (Irfan Khan) का आज मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल (Kokilaben Hospital Mumbai) में निधन हो गया। 53 वर्षीय अभिनेता को कल तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहाँ ICU में उनका इलाज़ चल रहा था, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और वो हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह गए। इरफ़ान खान के निधन (Irrfan Khan Death) की खबर से उनके प्रशंसकों को गहरा सदमा लगा है और सोशल मीडिया (Social Media)पर लोग उनके निभाए गए किरदारों को याद कर रहे हैं और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
Irrfan Khan Death : Neuroendocrine Tumor से ग्रसित थे अभिनेता
आपको बता दें कि इरफ़ान खान न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर (Neuroendocrine Tumor) से ग्रसित थे, जिनका उन्होंने लन्दन में इलाज़ कराया था। बीते साल सितम्बर में वो भारत लौटे थे, तब उन्हें व्हील चेयर पर स्पॉट किया गया था। वहीँ भारत लौटने के बाद उन्होंने अंग्रेजी मीडियम (Angrezi Medium) फिल्म की शूटिंग पूरी की थी। मार्च में रिलीज़ हुई अंग्रेजी मीडियम इरफ़ान के फ़िल्मी करियर की आखिरी फिल्म (Last Movie of Irfan Khan) साबित हुई। कोरोना वायरस के कारण जारी पाबंदियों के कारण इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन इल्म में इरफ़ान के अभिनय की जमकर तारीफ हुई थी। हाल ही में फिल्म को डिजिटल प्लेटफार्म पर भी रिलीज़ किया गया था।
शनिवार को माँ का निधन, बुधवार को खुद दुनिया को अलविदा कह गए इरफ़ान
बताया जा रहा है कि अस्पताल में भर्ती होने से पहले इरफ़ान अपने घर की बाथरूम में गिर गए थे, जिससे उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई थी। आपको बता दें कि शनिवार को ही इरफ़ान की माँ सईदा बेगम का निधन हो गया था। लॉकडाउन के कारण इरफ़ान अपनी माँ के अंतिम दर्शन भी नहीं कर पाए। वीडियो कॉल के जरिये उन्होंने अपनी माँ के अंतिम दर्शन किये थे। वहीँ अब बुधवार को वो खुद दुनिया को अलविदा कह गए। इरफ़ान की मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
इरफान के निधन से आहत बॉलीवुड इंडस्ट्री
बॉलीवुड इंडस्ट्री (Bollywood Industry) से जुड़े तमाम कलाकार इरफ़ान खान के निधन से आहत नज़र आ रहे हैं और उनके साथ बिताये पलों को याद कर रहे हैं। गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने ट्वीट कर लिखा कि उनसे आखिरी मुलाकात लन्दन में हुई थी। उन्होंने कहा था कि भारत आने के बाद और भी बातें होगी। उनके निधन की खबर दुखद है। कई अन्य बॉलीवुड कलाकारों ने भी उनके निधन पर दुःख जताया है।