नई दिल्ली: बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव और कंगना रनौत की फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। न केवल दर्शक बल्कि बॉलीवुड के फिल्मी सितारों ने भी फिल्म को पॉजीटिव रिस्पॉन्स दिया है। इसी बीच फिल्म के पहले दिन का बिजनेस भी सामने आ गया है।
बताया जा रहा है कि ‘जजमेंटल है क्या’ ने पहले दिन 5-6 करोड़ की कमाई की है। हालांकि, ये आधिकारिक आंकड़ा नहीं है। सोशल मीडिया की मानें तो कंगना और राजकुमार की फिल्म ने पहले दिन 5-6 करोड़ का बिजनेस कलेक्शन किया है।
इंट्रस्टिंग है फिल्म की कहानी
प्रकाश कोवेलामुदी के निर्देशन में बनीं फिल्म में कंगना रनौत एक दिमागी बीमारी से पीड़ित होती हैं। उसकी जिंदगी सामान्य नहीं रहती, इसका फायदा सीधे-साधे से दिखने वाले राजकुमार राव अच्छे से उठाते हैं। फिल्म की कहानी काफी इंट्रस्टिंग है और राजकुमार राव इसमें एक नहीं बल्कि दो लड़कियों के साथ शादी कर रोमांस करते नजर आते हैं। फैंस को कंगना रनौत और राजकुमार राव स्टारर फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ मे उनका पागलपन काफी पसंद आ रहा है। अब देखना ये है कि फिल्म ने रिलीज के पहले दिन असल में बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है।