जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: KGF 2 को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं सुपरस्टार यश फिल्म के प्रमोशन में बेहद व्यस्त हैं। शहर-शहर KGF 2 के कई प्रमोशनल इवेंट को अटेंड कर रहे हैं। इसी बीच एक इवेंट में साउथ सुपरस्टार ने मीडिया से माफी मांगी है।
दरअसल, केजीएफ 2 के लिए आंध्र प्रदेश में एक प्रेस मीटिंग रखी गई थी लेकिन लीड हिरो यश खुद इस मीटिंग में देरी से पहुंचे। ऐसे में यश ने मीडिया वालों से माफी मांगी। यश इस इवेंट में लगभग डेढ़ घंटे की देरी से पहुंचे थे। इसलिए उन्होंने नाराज पत्रकारों से विनम्रता से माफी मांगी।
Looks like revenge😂 pic.twitter.com/ZgrzlrK1lZ
— AK. (@flawsomedamsel) April 11, 2022
यश ने पत्रकारों से माफी मांगते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता था कि इवेंट 11 बजे का है। उन्होंने कहा- ‘एक्सट्रीमली सॉरी सर। मुझे पता नहीं था। मुझे जहां जाने को कहा जा रहा है मैं वहां जा रहा हूं। अगर शो दस मिनट डीले हो गया है तो I am sorry। यश ने आगे कहा कि अभी जब आपने देरी की बात उठाई तब जाकर मुझे इसका पता चला है। मैं समय की अहमियत समझता हूं। चूंकि हम प्राइवेट जेट्स ले रहे हैं तो टेक-ऑफ और लैंडिंग में थोड़ा समय लग रहा है। आप सभी को इंतजार करवाने के लिए तहे दिल से माफी मांगता हूं।
KGF 2 की एडवांस बुकिंग
KGF 2 में यश, संजय के अलावा रवीना टंडन, श्रीनीधि शेट्टी हैं। इनके अलावा मालविका, अविनाश, अच्युत कुमार, प्रकाश राज और अनंत नाग जैसे कलाकार भी हैं। रिलीज से पहले ही फैंस फिल्म को लेकर क्रेजी हैं। KGF 2 के लिए एडवांस बुकिंग खूब हो रही है। रॉकी को देखने के लिए फैंस बेकरार हैं।