डांसिंग दिवा और खूबसूरत अदाकारा Madhuri Dixit का जन्मदिन आज
आज बॉलीवुड की मशूहर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का जन्मदिन है। बता दे कि 53 वर्षीय माधुरी दीक्षित का जन्म 15 मई 1967 में मुंबई में हुआ था। माधुरी दीक्षित हमेशा ही न केवल बेहतरीन अभिनय के लिए जानी गई है। बल्कि अपने डांस के लिए भी माधुरी ने खुब तारीफें बटोरी हैं।
फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने अपने करियर की शुरुआत ‘अबोध’ फिल्म से की थी। लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। लेकिन इस फिल्म के बाद माधुरी दीक्षित ने लगातार कई हीट फिल्में दी थी। जिसके बाद उनकी गिनती बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में होने लगी। बता दे कि माधुरी दीक्षित ने दिल,साजन,बेटा,राजा और हम आपके हैं कौन जैसी कई फिल्में की जिन्हें आज भी दर्शक बड़े चाव से देखतें हैं।
माधुरी अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए कई बार फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री और स्पेशल अवार्ड से नवाजी जा चुकी हैं। इन सभी पुरुस्कारों के अलावा भारत सरकार द्वारा उन्हें “पद्मश्री” से भी सम्मनित किया गया। वहीं बता दे कि जब माधुरी दीक्षित अपने करियर की बुलंदियों पर थीं, तभी अचानक उन्होंने डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी का फैसला सुनाकर अपने फैन्स को चौंका दिया था।