जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: जिस तरह से वेब सीरीज के पार्टस होते हैं वैसे ही बॉलीवुड फिल्मों के भी पार्ट होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की बॉलीवुड में कुछ ऐसी फिल्में हैं जिनहें बनाने के बाद सेकंड पार्ट शूट करने का अनाउंसमेंट कर दिया था। लेकिन वह आज तक नहीं बन पाई हैं। जी हां ऐसी ही फिल्मों के बारे में आज हम आपको बताएंगे।
बेधड़क: शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म की ग्रैंड अनाउंसमेंट हुई। पोस्टर सामने आए। मेल एक्टर्स संग शनाया की सिजलिंग केमिस्ट्री देखने को मिली। मगर फिर खबर आई कि फिल्म का बनना मुश्किल है। ये अनिश्चितकाल के लिए पोस्टपोन हो गई। हालांकि इसमें लेटेस्ट अपडेट है कि फिल्म टली नहीं है अगले साल के शुरुआत में इसकी शूटिंग शूरू होगी।
तख्त: पैनडेमिक से पहले करण जौहर ने मल्टीस्टारर फिल्म तख्त का ऐलान किया था। इस मेगा बजट फिल्म की स्टारकास्ट के बारे में सुनकर लोग एक्साइटेड हो गए थे। रणवीर सिंह, करीना कपूर, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर, विक्की कौशल, अनिल कपूर स्टारर मूवी पर ताला लग गया है। फिल्म कब बनेगी किसी को नहीं पता।
दोस्ताना 2: धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनने जा रही फिल्म दोस्ताना 2 कबसे बनने के प्रोसेस में है लेकिन आज तक नहीं बन पाई। मूवी में जाह्नवी कपूर और कार्तिक आर्यन की कास्टिंग की गई थी। लेकिन कार्तिक के फिल्म से बाहर होने के बाद मूवी अधर में लटक गई है। इसके बाद से फिल्म की नए सिरे से कास्टिंग होने की बात सामने आई। मगर अभी तक कोई अपडेट नहीं आया है।
इंशाअल्लाह: भंसाली और सलमान खान फिल्म इंशाअल्लाह से फिर साथ आने वाले थे। आलिया लीड एक्ट्रेस थीं। लेकिन सलमान और भंसाली के बीच डिफरेंस होने के बाद ये फिल्म बनने से रुक गई।
मिस्टर लेले: वरुण धवन के साथ फिल्म मिस्टर लेले बनने वाली थी। लेकिन प्रोसेस शुरू होने से पहले ही फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई और आज तक नहीं बनी। खबरें हैं वरुण को विक्की कौशल के साथ रिप्लेस कर इस फिल्म पर फिर से काम शुरू किया जाएगा।
पानी-चंदा मामा दूर के: सुशांत सिंह राजपूत की दो फिल्में अनाउंस हुई थी। पानी और चंदा मामा दूर के। आज सुशांत सिंह राजपूत तो हमारे बीच नहीं रहे। ना ही इन फिल्मों का कुछ अता पता है। ऐसा लगता है मानो दोनों मूवी पर ताला लग गया है।