नई दिल्ली: Priyanka Chopra Jonas को कौन नहीं जानता? क्या हॉलीवुड और क्या बॉलीवुड, प्रियंका चोपड़ा आज सिनेमा का जगत एक चमकता सितारा हैं और नित्य नए-नए आयाम छू रही हैं। उनकी उपलब्धियों की सूची में एक और उपलब्धि शामिल हो गयी है। हाल ही में उनका नाम इंस्टाग्राम की रिचलिस्ट में शामिल हुआ था और अब एक और खबर सामने आई है। उनके नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
Modi Cabinet Expansion: आज 43 नेताओं को केंद्रीय मंत्री के रूप में दिलाई जाएगी शपथ
Priyanka Chopra Jonas ने हॉपर इंस्टाग्राम रिचलिस्ट 2021 27वां स्थान प्राप्त किया
हॉपर इंस्टाग्राम रिचलिस्ट 2021 में Priyanka Chopra Jonas का नाम शुमार है, तो वहीं दूसरी ओर वे ऐसी पहली एशियन एक्टर बन गई हैं, जिन्हें इंस्टाग्राम पर 65.3 मिलियन (6 करोड़ से अधिक) सोशल मीडिया यूजर्स फॉलो करते हैं. इसके साथ ही बता दें कि हॉपर इंस्टाग्राम रिचलिस्ट 2021 के अनुसार प्रियंका चोपड़ा ने 27वां स्थान हासिल किया है.
एशिया में सबसे ज्यादा फॉलोअर्स
बता दें कि प्रियंका (Priyanka Chopra) ने बॉलीवुड के सभी सितारों को इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के रिकॉर्ड में पछाड़ा है. याद दिला दें कि श्रद्धा कपूर के करीब 63 मिलियन, दीपिका पादुकोण के 57.5 मिलियन, आलिया भट्ट के 53.9 मिलियन और अक्षय कुमार के 51 मिलियन फॉलोअर्स हैं.
विराट कोहली से पीछे हैं Priyanka Chopra Jonas
गौरतलब है कि एक ओर जहां प्रियंका (Priyanka Chopra) सभी बॉलीवुड सेलेब्स से आगे हैं तो वहीं वे विराट कोहली से पीछे हैं. विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर 133 मिलियन फॉलोअर्स हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हॉलीवुड एक्टर ड्वेन जॉनसन इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले एक्टर हैं. ड्वेन के इंस्टाग्राम पर 251 मिलियन फॉलोअर्स हैं.
प्रियंका की फिल्में
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की आखिरी बॉलीवुड फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ थी. वहीं 2020 में वो हॉलीवुड फिल्म ‘वी केन बी हीरोज’ में दिखी थीं. बता दें कि प्रियंका के खाते में ‘मैट्रिक्स’ सहित कई और हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स शामिल हैं.
Uttar Pradesh | Medical Device Park | UP Medical Hub | Yamuna Expressway | CM Yogi | UP Latest News