जनतंत्र डेस्क, मुंबई: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अब पति-पत्नी बन चुके हैं। दोनों ने सात फेरें ले लिए हैं। कई दिनों की चर्चा के बाद रणबीर-आलिया ने एक दूसरे को अपना हमसफर बना लिया है। 13 अप्रैल को दोनों की मेहंदी सेरेमनी हुई थी और आज दोनों ने शादी कर ली है।
रणबीर-आलिया की शादी वास्तु अपार्टमेंट में हुई। शादी में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, पूजा भट्ट, आकाश अम्बानी से लेकर कई सेलेब्स ने शिरकत की। कपूर और भट्ट परिवार खुशी मना रहा है। रणबीर की मां नीतू कपूर काफी एक्साइटेड और खुश नजर आईं। बताया जा रहा है शादी के बाद नीतू कपूर ने बहु आलिया की नजर उतारी।
रणबीर और आलिया भट्ट अब ऑफिशियली पति-पत्नी बन गए हैं। विकीपीडिया ने भी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के प्रोफाइल को अपडेट कर दोनों को पति पत्नी बता दिया है। साथ ही दोनों की फैमिली में भट्ट और कपूर्स जोड़ दिया।
कहा जा रहा है शादी के बाद रणबीर-आलिया सिद्धिविनायक मंदिर भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने जाएंगे।
‘वास्तु अपार्टमेंट’ के 11वें फ्लोर पर रणबीर-आलिया की शादी की रस्में पूरी हुईं। इसी बिल्डिंग के 5वें फ्लोर पर आलिया और 7वें फ्लोर पर रणबीर रहते हैं।
कहा जा रहा है शाम 7 बजे कपल मीडिया के सामने हाजिर होगा। शादी के बाद आलिया-रणबीर सामने आकर पैपराजी को फोटोज के लिए पोज देंगे।
दोनों परिवारों से कुल 40 से 50 लोग ही शादी में पहुंचे। 16 तारीख को ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा।
आलिया की मां सोनी राजदान और बहन शाहीन हल्दी सेरेमनी के लिए ‘वास्तु अपार्टमेंट’ पहुंचे थे।
मेहंदी में रणबीर की मां नीतू कपूर, बुआ रीमा जैन, बहन रिद्धिमा और आलिया के पिता महेश भट्ट, बहन पूजा, शाहीन और भाई राहुल शामिल हुए। इनके अलावा करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, अरमान जैन, करण जौहर, अनुष्का रंजन, श्वेता बच्चन, निखिल नंदा और अयान मुखर्जी समेत कुछ सेलेब्स भी मेहंदी सेरेमनी में पहुंचे। इस सभी के फोटो और वीडियो वायरल हैं।
बेस्ट फ्रेंड आलिया भट्ट की शादी में आकांशा रंजन कपूर ने ब्लू कलर की ऑरगेंजा साड़ी को पहना है।
Ranbir Alia marriage | Shaheen Bhatt | Alia Ranbir Wedding | Alia Bhatt Ranbir Kapoor Wedding