67 साल के बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का निधन
नई दिल्ली – बॉलीवुड के एक और महान कलाकार को लेकर एक दुखद खबर आ रही है। बता दे कि बॉलीवुड के जाने माने सितारे ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। अभिनेता ऋषि कपूर की तबीयत ज्यादा खराब होने के चलते उन्हें कल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बता दे कि कल से ही अस्पताल में पत्नी नीतू सिंह ने उनके साथ मौजूद थी। काफी समय से rishi kapoor का कैंसर का इलाज चल रहा था। ऋषि कपूर के दोस्त, रिश्तेदार और सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने गुरुवार को ट्वीट कर ऋषि कपूर के निधन की जानकारी दी… उन्होंने लिखा, ‘वो गया.. ऋषि कपूर गए… अभी उनका निधन हुआ… मैं टूट गया हूं…’
कल भी बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई थी। जहां बेहद ही टेलेंटिड अभिनेता इरफान खान का निधन हो गया। जहां अभी तक लोग इस सदमे से उभर भी नहीं पाए थे कि वहीं इस खबर ने एक बार फिर सबको सदमे में डाल दिया है।