नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह’ ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने पहले दिन 20.21 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ये शाहिद की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है।
संदीप वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘कबीर सिंह’ शाहिद और कियारा दोनों के करियर की पहली बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है। इससे पहले ये रिकॉर्ड पद्मावत के नाम था। पद्मावत ने पहले दिन 19 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म में शाहिद ने राजा रावल रत्न सिंह का किरदार निभाया था।
2019 की चौथी सबसे बड़ी ओपनर
#KabirSingh is terrific on Day 1… Emerges Shahid Kapoor’s biggest opener [surpasses *Day 1* biz of #Padmaavat: ₹ 19 cr]… Biggest *non-holiday* opening day of 2019 [surpasses #TotalDhamaal: ₹ 16.50 cr]… Is a craze amongst the youth… Fri ₹ 20.21 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 22, 2019
Top 5 *Day 1* biz… 2019 releases…
1. #Bharat ₹ 42.30 cr [Wed]
2. #Kalank ₹ 21.60 cr [Wed]
3. #Kesari ₹ 21.06 cr [Thu]
4. #KabirSingh ₹ 20.21 cr [Fri]
5. #GullyBoy ₹ 19.40 cr [Thu]
NOTE: #KabirSingh is the *only* film in this list to have the traditional Friday release.— taran adarsh (@taran_adarsh) June 22, 2019
कबीर सिंह साल 2019 की चौथी बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है। साल की सबसे पड़ी ओपनर फिल्म सलमान खान की भारत है, जिसे पहले दिन 42.30 करोड़ का कलेक्शन मिला था। दूसरे नंबर पर कलंक (21.60 करोड़), तीसरे नंबर पर 21.06 करोड़ की कमाई के साथ केसरी और चौथे नंबर पर 20.21 के साथ कबीर सिंह है।
शाहिद-कियारा की बेहतरीन केमिस्ट्री
फिल्म कबीर सिंह में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की बेहतरीन केमिस्ट्री देखने को मिली है। फिल्म में शाहिद ने एक जिद्दी और अड़ियल आशिक का किरदार निभाया है, वहीं कियारा प्रीति नाम की एक सीधी साधी लड़की की भूमिका में नजर आई हैं। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया है।