जनतंत्र डेस्क Shilpa Shetty: पति राज कुंद्रा के जेल से बाहर आने के बाद शिल्पा शेट्टी एंड फैमिली ने हिमाचल प्रदेश का रुख किया है। इसी कड़ी में शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा के साथ हिमाचल के कांगड़ा जिले में शत्रुनाशिनी मां बगलामुखी मंदिर बनखंडी में तांत्रिक अनुष्ठान करवाया। कुछ दिनों पहले ही राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में जमानत पर रिहा हुए हैं। वे करीब दो महीने तक जेल में रहे।
मैक्लोडगंज में घूमने के बाद शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा बगलामुखी मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने तांत्रिक पूजा करवाई। साथ ही ये जोड़ी चामुंडा देवी मंदिर और ज्वालामुखी मंदिर पहुंची। यहां उन्होंने मां ज्वाला की दिव्य ज्योतियों के दर्शन किए। यहां पुजारियों ने उन्हें विधिवत पूजा करवाई। वहीं, स्तानीय लोगों को जैसे ही शिल्पा शेट्टी के आने की भनक मिली। उन्हें देखने लोगों का हुजूम उमड़ आया। शिल्पा शेट्टी ने भी अपने फैंस के साथ सेल्फियां और फोटोज ली।
धर्मशाला में मस्ती के मूड में दिखी शिल्पा
हिमाचल टूर के दौरान शिल्पा शेट्टी धर्मशाला पहुंची। जहां वे वादियों के बीच मस्ती करती नजर आईं। वहीं, एक्ट्रेस प्रकृति के बीच योगा करती भी दिखाई दीं। योगा करते हुए फोटोज शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने लिखा कि, बिना डर के सांस ले सकती हूं।
बगलामुखी मंदिर: जहां पहचान बदल कर आते हैं बड़े लोग
हिमाचल के कांगड़ा के देहरा के वनखंडी में स्थापित सिद्ध पीठ धरती पर मां बगलामुखी का ये एक मात्र सिद्ध पीठ है। जहां राजनीति और सिने जगत से जुड़े लोग अपनी पहचान बदल कर तात्रिक अनुष्ठान करवाते हैं। राजयोग, शत्रुनाश, शत्रुभय, मुकदमा विजय एवं सर्व सिद्धि के लिए इस सिद्ध पीठ में देश-विदेश से श्रद्धालु यहां आते हैं। शत्रुनाशिनी देवी बगलामुखी मंदिर में कई नामी हस्तियां रात के अंधेरे में और अपनी पहचान बदलकर तांत्रिक हवन करवाते रहे हैं।
पीएम मोदी से लेकर इंदिरा गांधी ने करवाया अनुष्ठान
पीएम नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी भी मीडिया से बचते हुए यहां हवन करवा चुके हैं। वहीं, खुद पीएम नरेंद्र मोदी भी यहां दर्शन और अनुष्ठान करवाते थे। सन 1977 में चुनावों में हार के बाद पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी प्रदेश के इस प्राचीन मंदिर में तांत्रिक अनुष्ठान करवाया। उसके बाद वह फिर दोबारा सत्ता में आई और 1980 में देश की प्रधानमंत्री बनी।