जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: आज यानी 1 अप्रैल को विश्व हास्य दिवस है। साइंस में हंसने के लाखों फायदे हैं हंसेगे तो हेल्दी रहेंगे। इसलिए हंसी आए या न आए हंसना सबको चाहिए। लाफ्टर डे पर कॉमेडी में सबके फेवरेट अक्षय कुमार ने मजेदार वीडियो शेयर किया है। अक्षय कुमार ने लाफ्टर डे पर फैंस को खूब हंसाया।
ये हैं दुनिया के सबसे खुशहाल देश, भारत को प्रसन्नता पर चिंता की जरूरत
वीडियो में खिलाड़ी कुमार बेन ई किंग के गाने ‘स्टैंड बाय मी’ को एक ट्विस्ट दे रहे हैं। इंस्टाग्राम और ट्वीटर पर अक्षय कुमार ने मजेदार वीडियो शेयर किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षय कुमार ने हाथ में काले रंग का कंघा पकड़ा हुआ है और वह अपने दांतों पर उसे रगड़ते नजर आ रहे हैं। गाने में जो साउंड है, उसे वह अपने दांत और कंघे की मदद से निकाल रहे हैं। इसके साथ ही वह गाना भी गुनगुना रहे हैं।
Key to happiness : to be able to laugh at yourself.
And on that note, here’s an act which is a result of sheer boredom, hope it makes you laugh. Please do laugh, it was actually painful 😬😂
And Happy #WorldLaughterDay pic.twitter.com/zIp6y1GhVs— Akshay Kumar (@akshaykumar) May 1, 2022
जैसे ही वीडियो खत्म होता है, अक्षय कुमार अपने मुंह को कवर कर लेते हैं और हंसते हैं। वीडियो शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, “खुशी की चाबीः खुद पर हंसना, और इसी नोट पर, मैं यह एक्ट आप सभी के साथ शेयर कर रहा हूं, क्योंकि मैं बोर हो रहा था और मेरे पास कुछ करने के लिए नहीं था तो मैंने यह वीडियो बना डाला। उम्मीद करता हूं कि यह वीडियो आपको हंसाएगा। आप भी हंसिए, यह सच में काफी दर्दनाक रहा। आप सभी को हैप्पी वर्ल्ड लाफ्टर डे।”
अक्षय कुमार के इस वीडियो पर कई सेलेब्स ने कॉमेंट कर मजेदार रिएक्शन दिए। अक्षय कुमार अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने कई मजेदार वीडियोज पोस्ट करते नजर आते हैं। वह अच्छी तरह जानते हैं कि आखिर फैन्स का मनोरंजन उन्हें किस तरह करना है।