Dadasaheb Phalke Award से सम्मानित अमिताभ बच्चन
नई दिल्ली- गोवा में 20 नवंबर से शुरू हुए 50वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेयर में बॉलीवुड के महानायक DadaSaheb Phalke Award से सम्मानित किया गया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने अमिताभ बच्चन को दादासाहब फालके आर्वड से सम्मानित किया इस दौरान उनके साथ सुपरस्टार रजनीकांत भी मौजूद रहे इस दौरान अमिताभ ने रजनीकांत को आइकॉन ऑफ द ईयर अवॉर्ड दिया।
क्यों दिया जाता है कि दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड
दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड सिनेमा जगत का सबसे बड़ा सम्मान मना जाता है। यह अवॉर्ड कला के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया जाता है। इस साल ये अवॉर्ड 76 वर्षीय सिनेमा जगत के महानायक अमिताभ बच्चन को मिला है। अमिताभ ने बॉलीवुड में करियर की शुरुआत 1969 में की थी।
20 से 28 नवंबर तक चलेगा 50वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव
बता दें कि 50वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव इस साल 20 से 28 नवंबर तक गोवा में आयोजित किया गया है। इस बार फिल्म महोत्सव में विभिन्न देशों की करीब दो सौ फिल्में दिखाई जा रही हैं।
1969 से लेकर अब तक इन हस्तियों को मिल चुका है अवॉर्ड
नाम साल
देविका रानी 1969
वीरेंद्र नाथ सरकार 1970
पृथ्वीराज कपूर 1971
पंकज मलिक 1972
रूबी मायर्स (सुलोचना) 1973
बोमीरेड्डी नरसिम्हा राव 1974
धीरेंद्र नाथ गांगुली 1975
कन्नन देवी 1976
नितिन बोस 1977
रायचंद बोड़ाल 1978
सोहराब मोदी 1979
जयराज 1980
नौशाद 1981
एल वी प्रसाद 1982
दुर्गा खोटे 1983
सत्यजीत रे 1984
वी शांताराम 1985
बी नागी रेड्डी 1986
राज कपूर 1987
अशोक कुमार 1988
लता मंगेशकर 1989
अक्किनेनी नागेश्वर राव 1990
भालजी पेंढारकर 1991
भूपेन हजारिका 1992
मजरूह सुल्तानपुरी 1993
दिलीप कुमार 1994
राजकुमार (कन्नड़) 1995
शिवाजी गणेशन 1996
कवि प्रदीप 1997
बीआर चोपड़ा 1998
ऋषिकेश मुखर्जी 1999
आशा भोंसले 2000
यश चोपड़ा 2001
देव आनंद 2002
मृणाल सेन 2003
अदूर गोपलकृष्णन 2004
श्याम बेनेगल 2005
तपन सिन्हा 2006
मन्ना डे 2007
वी के मूर्ति 2008
डी रामानायडू 2009
के बालाचंदर 2010
सौमित्र चटर्जी 2011
प्राण 2012
गुलजार 2013
शशि कपूर 2014
मनोज कुमार 2015
के विश्वनाथ 2016
विनोद खन्ना 2017
अमिताभ बच्चन 2018