नई दिल्ली। लीबिया में जारी हिंसा पर संयुक्त राष्ट्र ने संघर्ष विराम की अपील की है। लगातार हवाई हमले व बमबारी में पिछले तीन माह हुई हिंसा से अभी तक के जो आंकड़े आए हैं वह बेहद ही चौंकाने वाले हैं। रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि हिंसा के कारण अब तक करीब 1000 लोगों ने अपनी जान गवाई है। हवाई हमलों में हुई मौतों से अलग हजारों लोग बुरी तरह घायल भी हुए हैं। मंगलवार को यहां प्रवासियों के शरणार्थी केंद्र पर हमला किया। इस दौरान 53 लोगों की मौत हो गई। काउंसिल ने त्रिपोली के पूर्व में ताजौरा निरोध शिविर पर मंगलवार को किए गए हमले की निंदा करते हुए सभी पक्षों को तत्काल स्थिति से बचने और संघर्ष विराम के लिए पर जोर दिया।
एक लाख लोग हुए बेघर
संयुक्त राष्ट्र के विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपनी एक रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि लीबिया में हवाई हमले और जमीनी लड़ाई में लगभग 1000 लोग मारे गए हैं व 5000 से भी अधिक लोग घायल हैं। इसके साथ फैली हिंसा के चलते 1000000 से अधिक लोगों को अपने घर छोड़कर जाने पड़े। मृतकों में जीएनए द्वारा रखे गए ताजौरा के त्रिपोली उपनगर के एक निरोध केंद्र पर हवाई हमले में मंगलवार रात मारे गए 53 प्रवासियों मारे गए। इस हमले का आरोप हफ़्तेर की सेनाओं पर लगाया गया है।
बता दें मुअम्मर गद्दाफी को 2011 में अपदस्थ और मारे जाने के बाद से देश में हिंसा का दौर जारी है। संयुक्त राष्ट्र के विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि हवाई हमलों और गोलीबारी में करीब 1000 लोगों की जान जा चुकी है और करीब 5000 लोग घायल हुए हैं।