2019 News : देश को मिला पहला War Memorial, शहीदों को एक साथ नमन
2019 News – साल 2019 में अयोध्या (Ayodhya) का राम मंदिर विवाद (Ram mandir Dispute) करीब 70 वर्ष तक कोर्ट में लड़ाई के बाद नतीजे पर पहुंच गया। 9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की संवैधानिक बेंच ने सर्वसम्मति से विवादित भूमि (Disputed land) को राम लला विराजमान को देने का फैसला सुनाया। कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष (Muslim side) को नई मस्जिद (New mosque) बनाने के लिए अलग से 5 एकड़ भूमि देने का भी आदेश दिया। सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में मंदिर निर्माण का कार्य एक ट्रस्ट को सौपने की बात कही।
देश का युद्ध स्मारक (War Memorial), देश के परमवीरों की शौर्यगाथाओं को संजोए हुए युध स्मारक में आजादी के बाद देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले 26,000 जवानों के नाम है। शहीदों की याद में इस युद्ध स्मारक को इंडिया गेट (India Gate) के पास तैयार किया गया है। इस स्मारक में सेना (Indian Army), नौसेना (Indian Navy) और वायुसेना (Indian Air Force) की 6 अहम लड़ाइयों का जिक्र है। 25 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का उद्घाटन किया। आपको याद होगा कि पीएम मोदी ने 2014 में, एक अत्याधुनिक विश्व स्तरीय स्मारक के रूप में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का विज़न पेश किया था और आखिरकार इसे 25 फरवरी 2019 को पूरा भी कर दिया गया।
इस राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में अमर चक्र, वीर चक्र, त्याग चक्र और रक्षा चक्र के साथ शाश्वत लौ भी जलताी रहेगी, जो दर्शाता है कि सैनिकों द्वारा किए गए बलिदान को कभी नहीं भुलाया जाता है। केंद्रित गोलाकार डिजाइन में बनाया गया यह स्मारक लगभग 40 एकड़ में फैला है और इसके केंद्र में 15 मीटर ऊंचा स्मारक स्तंभ बनाया गया है। इस पर भित्ति चित्र, ग्रॉफिक पैनल, शहीदों के नाम और 21 परमवीर चक्र विजेताओं की मूर्ति बनाई गई है। इनमें उन जवानों के बारे में जानने को मिलेगा जिन्होंने 1962 के भारत-चीन युद्ध, 1947, 1965, 1971 व 1999 के भारत-पाकिस्तान युद्ध तथा श्रीलंका में शांति बहाल कराने के दौरान अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।