नई दिल्ली : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है। केरल, महराष्ट्र, कर्णाटक और गुजरात में भीषण बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। देश भर में अब तक बाढ़ के कारण 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीँ कर्णाटक के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का आज गृहमंत्री अमित शाह ने हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी मौजूद रहे।
कर्णाटक में बाढ़ के कारण 31 लोगों की मौत हो चुकी है और चार लाख से अधिक लोग बेघर हुए हैं। बाढ़ से हुई क्षति का जायज़ा लेने आज अमित शाह कर्णाटक पहुंचे, जहाँ उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और सुरेश अंगाड़ी, राज्य सभा सदस्य प्रभाकर कोरे और हुक्केरी से भाजपा विधायक उमेश कत्ती भी शाह के साथ थे।