नई दिल्ली : सीमा पर पाकिस्तानी सेना द्वारा किये जा रहे संघर्ष विराम के उल्लंघन का भारतीय सेना भी मुंहतोड़ जवाब दे रही है। सीमा पर पाकिस्तानी फायरिंग के खिलाफ भारतीय सेना ने बड़ी कार्रवाई करते राजौरी सेक्टर में पाक सेना की एक चौकी को उड़ा दिया है। इससे पहले भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना की फायरिंग का करारा जवाब देते हुए 4 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया था।
बता दें कि कश्मीर पर सरकार द्वारा लिए गए बड़े फैसले के बाद से पाकिस्तान बुरी तरह से बौखलाया हुआ है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान अब अपनी सेना के जरिये सीमा पर खींझ निकाल रहा है। सीमा पर संघर्ष विराम का लागातार उल्लंघन कर रहे पाकिस्तानी सेना द्वारा एक बार फिर नापाक हरकत की गयी है। पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए नौशेरा सेक्टर में भारी गोलीबारी की गयी, जिसमें भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। हालाँकि भारतीय सेना द्वारा भी पाकिस्तानी फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।
इससे पहले भी पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए सीमा पर फायरिंग की गयी थी, जिसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारतीय सेना ने चार पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया था। आज सुबह पाकिस्तान द्वारा नौशेरा सेक्टर में भारी गोलीबारी की गयी, जिसमें भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। शहीद हुए जवान लांस नायक संदीप थापा 35 साल के थे और पिछले 15 साल से नौकरी कर रहे थे। वो पाकिस्तान के रहने वाले थे।