मेष:
इस राशि के जातकों के खर्चों में आज बढ़ोतरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद के कारण तनाव हो सकता है, अतः वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्याक है। क्रोध और फिजूलखर्च से बचें।
वृषभ:
इस राशि के लिए आज का दिन विशेष फलदायक है। कोई भी रुका हुआ कार्य जो नहीं बन पा रहा हो, आज क्रियान्वित करें, सफलता अवश्या मिलेगी। आज दिन खुशहाल व्यतीत करेंगे।
मिथुन:
गणेश जी कहते हैं कि जो कार्य आपक कल नहीं बना, वह आज बनने की संभावनाएं हैं। इसके साथ ही कार्य की व्यस्तता बनी रहेगी, कार्यक्षेत्र में लाभ के योग हैं।
कर्क:
इस राशि के जातकों के लिए आज यात्रा का योग है। भाग्य का साथ मिलेगा। आपके बिगड़े कार्य बनने की संभावना है। आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। दिन उन्नतिकारक है।
सिंह:
गणेश जी कहते हैं कि आज आज अपनी प्रिय वस्तुओं, मोबाइल आदि का ध्यान रखें, लापरवाही के कारण कोई चीज गुम हो सकती है, सावधान रहें। गुप्त शत्रु आज हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।
कन्या:
इस राशि के जातक आज अपने किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं, जिसके बाद आपका मन प्रसन्न रहेगा। नया कार्य, रोजगार आदि शुरू करने की सोच रहे हैं तो अवश्य करें, तो आपको सफलता मिल सकती है।
तुला:
आज के दिन आपको धन लाभ होने की संभावना है। शत्रु निर्बल रहेंगे, भाग्य प्रबल रहेगा। आय के नए साधन बनेंगे, संघर्ष करेंगे तो सफलता अवश्यत मिलेगी। दोस्तों के साथ मुलाकात करने जा सकते हैं।
वृश्चिक:
आज के दिन आप अपनी प्रतिभा का पूर्ण लाभ ले सकेंगे। आपको नई योजनाओं का लाभ मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए काम बनने का समय आ गया है। मनोरंजन कार्य पर खर्च होगा। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी।
धनु:
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रतिभा का लाभ लेने के लिए अच्छा है। आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण लाभ ले सकेंगे। नई योजनाएं लाभ देंगी। लंबे समय से रुके हुए काम बनने का समय आ गया है।
मकर:
इस राशि के जातकों के पराक्रम में आज वृद्धि होगी। मनोबल बढ़ेगा, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है। भरोसेमंद व्यक्ति से लाभ आज अवश्यस लें। दिन शुभ रहेगा।
कुंभ:
आर्थिक स्थिति के आधार पर आज का दिन अच्छा रह सकता है। धन निवेश भी कर सकते हैं, लाभ अवश्य् होगा, शेयर आदि में भी धन का निवेश आज लाभदायक रहेगा। कोष में वृद्धि होगी। दिन सुखमय रहेगा।
मीन:
इस राशि के जातकों को आज प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से ही प्रत्येक कार्य में सफलता मिलने की उम्मीद है। धार्मिक स्थल की यात्रा और मनोरंजन कार्यों पर खर्च होगा। आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति में बढ़ोत्तरी होगी।