मेष: इस राशि के जातकों का आज पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। परिजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। धन प्राप्ति के अच्छे योग बने हैं। व्यावसायिक योजनाएं सफल होंगी। बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होगा। वाणी पर संयम रखें।
वृषभ: काफी समय से चली आ रही परेशानियां आज दूर हो सकती है। नौकरी में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा और ऑफिस में आज कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा। आर्थिक लाभ मिलेगा। लंबे समय के आर्थिक योजना पर काम कर सकते हैं।
मिथुन: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में उलझन भरा हो सकता है। खर्च और कर्ज को लेकर चिंतित रह सकते हैं। अपने व्यय पर नियंत्रण रखकर चलें। बनते कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। माता की सेहत का ध्यान रखें।
कर्क: आज के दिन आप परिजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। लाभ के उत्तम योग बन रहे हैं। मित्रों और सगे-संबंधियों के साथ मुलाकात और प्रवास पर्यटन पर जाने का कार्यक्रम बनेगा। जोखिमपूर्ण निवेश कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगा।
सिंह: इस राशि के जातक आज पूरे दिन उर्जा से भरपूर रहेंगे, अपने सभी अटके कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रह सकते हैं। आपको आपके द्वारा किए कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार में मेल-मिलाप का वातावरण रहेगा। मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी।
कन्या: इस राशि के जातक आज आध्यात्मिक जीवन की ओर आकर्षित होंगे। पढ़ने-लिखने में आपकी रुचि रहेगी। भाग्य आज आपका साथ देने के लिए तत्पर है। खान-पान का ध्यान रखें। नए अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।
बाकी राशियों का हाल
तुला: इस राशि के जातकों को भावुकता पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही से बचना होगा। मनमाना व्यवहार मुसीबत में डाल सकता है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।
वृश्चिक: इस राशि के जातकों को आज जीवनसाथी और प्रिय व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा। लाभ के लिए धन का निवेश कर सकते हैं। व्यापार-धंधे में लाभ के साथ सफलता मिलेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी बना रहेगा। कुल मिलाकर दिन अच्छा रहने वाला है
धनु: आज का दिन आपके लिए उन्नतिदायक है। मित्रों, सगे-संबंधियों और बुजुर्गों की तरफ से लाभ प्राप्त कर सकेंगे। सामाजिक समारोह, पर्यटन जैसे प्रसंगों में शामिल हो सकते हैं। अचानक कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा।
मकर: आज आपको अपने खर्च पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। आज आप मनोरंजन कार्य में अधिक समय अधिक व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में उच्च पदाधिकारी के अनुकूल रहने से प्रभाव बढ़ेगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा।
कुंभ: इस राशि के जातकों को आज क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। परिस्थिति आज भी अनुकूल नहीं है, विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। थकान महसूस करेंगे। संतान के भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है।
मीन: इस राशि के जातक आज आत्मविश्वास एवं लगन से सफलता प्राप्त करेंगे। व्यवसाय में साझेदारी के लिए शुभ समय है। सार्वजनिक जीवन में सम्मान मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल और सहयोग से दिन अच्छा गुजरेगा।