नई दिल्ली : 1998 से 2013 तक लागातार दिल्ली की मुख्यमंत्री रही शीला दीक्षित का आज 81 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन पर देश भर के तकरीबन सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़े नेताओं ने दुःख व्यक्त किया है। वहीं शीला दीक्षित के आकस्मिक निधन पर दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।
बता दें कि शीला दीक्षित साल 1998 से 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। वह लगातार तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रही है। उनका जन्म 31 मार्च 1938 को पंजाब के कपूरथला में हुआ था। दिल्ली के ओखला स्थित एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में शीला दीक्षित का निधन हो गया है। उन्हें आज सुबह ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को उनका निधन हो गया।