नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रही थी। 81 साली की उम्र में उनका निधन हो गया है।
दिल्ली के ओखला स्थित एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में शीला दीक्षित का निधन हो गया है। उन्हें आज सुबह ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को उनका निधन हो गया।
शीला दीक्षित साल 1998 से 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। वह लगातार तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रही है। उनका जन्म 31 मार्च 1938 को पंजाब के कपूरथला में हुआ था।
शीला दीक्षित साल 1984 से 1989 तक उत्तर प्रदेश के कन्नौज से सांसद रहीं। बतौर सांसद वह लोकसभा की एस्टिमेट्स कमिटी का हिस्सा भी रहीं।
बता दें कि शीला दीक्षित को कांग्रेस की कद्दावर नेता माना जाता था। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन न करने के पीछे शीला दीक्षित को ही प्रमुख रूप से जिम्मेदार माना जा रहा था। वह आप के साथ गठबंधन करने के एकदम खिलाफ थी।